1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. US कैपिटोल में अबतक की सबसे बड़ी दिवाली

US कैपिटोल में अबतक की सबसे बड़ी दिवाली

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 04, 2015 12:12 pm IST,  Updated : Nov 04, 2015 12:12 pm IST

वाशिंगटन: अमेरिका में प्रभावशाली सांसदों, राजनयिकों और प्रमुख भारतीय मूल के अमेरिकियों समेत करीब 1200 लोग यूएस कैपिटोल में अबतक के सबसे बड़े दिवाली समारोह में हिस्सा लेने पहुंचने वाले हैं। भारत और भारतीय मूल

US कैपिटोल में अबतक की...- India TV Hindi
US कैपिटोल में अबतक की सबसे बड़ी दिवाली

वाशिंगटन: अमेरिका में प्रभावशाली सांसदों, राजनयिकों और प्रमुख भारतीय मूल के अमेरिकियों समेत करीब 1200 लोग यूएस कैपिटोल में अबतक के सबसे बड़े दिवाली समारोह में हिस्सा लेने पहुंचने वाले हैं। भारत और भारतीय मूल के अमेरिकियों पर कांग्रेस के कौकस द्वारा यूएस कैपिटोल पर आयोजित तीसरे वार्षिक दिवाली कार्यक्रम में देशभर से शीर्ष सामुदायिक संगठन जुड़ रहे हैं।

सांसद अमी बेरा के कार्यालय से जारी एक बयान में कहा गया है कि इस तीसरे वार्षिक कार्यक्रम में देशभर से सांसद, वकील, संगठन उस योगदान को परिलक्षित करने के लिए जुटेंगे जो दक्षिण एशियाई समुदाय ने कारोबार, प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य, कला और अन्य क्षेत्रों में किया है। बेरा वर्तमान कांग्रेस में एकमात्र भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद हैं और वह सांसद जार्ज होल्डिंग के साथ कांग्रेसनल कौकस के सह अध्यक्ष हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश