1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. भारत-चीन सीमा गतिरोध पर करीब से नजर रख रहे हैं: अमेरिका

भारत-चीन सीमा गतिरोध पर करीब से नजर रख रहे हैं: अमेरिका

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jul 21, 2017 09:42 am IST,  Updated : Jul 21, 2017 09:42 am IST

एक सवाल का जवाब देते हुए हीथर ने कहा कि भारतीय और चीनी उन मुद्दों पर बातचीत कर रहे हैं। ब्रिक्स सम्मेलन के लिए भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल की बीजिंग यात्रा से पहले उन्होंने कहा, वह एक दूसरे से बात करने वाले हैं। ब्रिक्स की बैठक 27-28

India-China- India TV Hindi
India-China Image Source : PTI

वाशिंगटन: सिक्किम सेक्टर में भारत एवं चीन के बीच चल रहे सीमा गतिरोध के मद्देनजर अमेरिका ने दोनों देशों से तनाव घटाने के लिए वार्ता करने का अनुरोध किया और कहा कि वह इस स्थिति पर करीब से नजर रख रहा है। संवाददाता सम्मेलन के दौरान विदेश विभाग की प्रवक्ता हीथर नुअर्ट ने कहा, हम इस स्थिति पर करीब से और सावधानी पूर्वक नजर रख रहे हैं। इसपर ज्यादा जानकारी के लिए मुझे आपसे भारत और चीन की सरकारों से संपर्क करने को कहना पड़ेगा।

हीथर ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि भारतीय और चीनी उन मुद्दों पर बातचीत कर रहे हैं। ब्रिक्स सम्मेलन के लिए भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल की बीजिंग यात्रा से पहले उन्होंने कहा, वह एक दूसरे से बात करने वाले हैं। ब्रिक्स की बैठक 27-28 जुलाई को होनी है। हीथर ने कहा, हम उन्हें तनाव कम करने के लक्ष्य से सीधी वार्ता करने को प्रोत्साहित करेंगे।

भारतीय सीमा मुद्दों के शांतिपूर्ण समाधान की जरूरत पर बल देते हुए भारत ने कल कहा था कि वह चीन के साथ वार्ता के लिए तैयार है, यदि दोनों पक्ष सिक्किम सेक्टर में गतिरोध कम करने के लिए पहले अपनी सेनाओं को पीछे हटाने पर तैयार हो जाएं।

हालांकि, चीन ने कल कहा कि सैन्य गतिरोध पर बातचीत के लिये कूटनीतिक रास्ते खुले हुए हैं, लेकिन उसने कहा कि डोकलाम से भारतीय सैनिकों का पीछे हटना वार्ता की पूर्वशर्त है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश