1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. US ELECTION: ट्रंप होंगे अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति, हिलेरी क्लिंटन को हराया

US ELECTION: ट्रंप होंगे अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति, हिलेरी क्लिंटन को हराया

 Written By: India TV News Desk
 Published : Nov 09, 2016 07:05 am IST,  Updated : Nov 09, 2016 01:07 pm IST

वाशिंगटन: अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन और रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। यहां राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटों की काउंटिंग शुरू

us election live americans picks between hillary clinton...- India TV Hindi
us election live americans picks between hillary clinton and donald trump

वाशिंगटन: अमेरिका में राष्ट्रपति पद का चुनाव डोनाल्ड ट्रंप ने जीत लिया है। डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति होंगे। उन्होंने कांटे की टक्कर में डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन को हरा दिया है।  राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन और रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के बीच राष्ट्रपति पद के लिए काउंटिंग शुरू होने के बाद कांटे की टक्कर चल रही थी।

सीएनएन ने अनुमान जताया है कि ट्रंप 16 राज्यों में आगे चल रहे हैं जबकि हिलेरी ने 10 राज्यों में जीत हासिल की। ताजा रिपोर्ट आने तक ट्रंप वर्जीनिया में भी आगे थे लेकिन मुकाबला इतना कड़ा है कि किसी के भी विजेता होने का अनुमान अभी नहीं लगाया जा सकता। वर्जीनिया में बड़ी संख्या में भारतीय अमेरिकी जनसंख्या है और वह डेमोक्रेटिक पार्टी के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सीनेटर टिम केन का गृह राज्य है। वर्जीनिया में निर्वाचन मंडल के 13 मत हैं। हिलेरी ने न्यू हैम्पशायर में अपनी पहली जीत हासिल की है।

डोनाल्ड ट्रंप को हिलेरी क्लिंटन की अपेक्षा अधिक राज्यों में जीत मिल रही है। टेक्सास, फ्लोरिडा, ओहायो में भी ट्रंप ने अपनी जीत हासिल की है। जबकि हिलेरी ने वर्मांन्ट, मैसचूसिट्स, न्यू जर्सी, डेलवेयर, डिस्ट्रिक्ट ऑफ कोलंबिया, मेरीलैंड, न्यू मेक्सिको में जीत हासिल की है। 

अगर हिलेरी क्लिंटन यह चुनाव जीतती हैं तो अमेरिका के 240 साल के इतिहास में वे पहली महिला राष्ट्रपति होंगी।

1. सभी 50 राज्यों और वाशिंगटन डी. सी. में सभी छह टाइम जोन में मतदान हो रहा है। 13 राज्यों में अलग-अलग टाइम जोन में मतदान चल रहा है।

2. ​न्यू हैम्पशायर के एक गांव में पहला वोट पड़ा, चुनाव के दिन पारंपरिक रूप से वोट डालने वाला राष्ट्र में यह पहला स्थान है जहां हिलेरी ने जीत हासिल की।
3. हिलेरी ने न्यू हैम्पशायर के डिक्सविले नोच में पहली जीत ट्रंप को मिले दो वोट के खिलाफ चार वोटों से हासिल की।
4. 270 निर्वाचक मंडल वोट हासिल करने के लिए अरीजोना (11), फ्लोरिडा (29), नेवादा (6), नेब्रास्का दूसरा कांग्रेस जिला (1), न्यू हैम्पशायर (4) और नार्थ कैरोलीना (15) मुख्य रणक्षेत्र हैं।
5. अमेरिकी चुनाव प्रणाली के पहले ही मतदान करने के प्रावधान का इस्तेमाल करते हुए रिकार्ड 4. 2 करोड़ लोग पहले ही वोट डाल चुके हैं। यह 2012 के आंकड़े को पार कर गया है जब 3. 23 करोड़ लोगों ने पहले ही वोट डाला था।
6. इस चुनाव में 538 में 270 मत प्राप्त करने वाला विजयी माना जाएगा।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश