1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका ने दक्षिण चीन सागर में विवादित द्वीप के निकट बी-52 बमवर्षक विमान उड़ाए

अमेरिका ने दक्षिण चीन सागर में विवादित द्वीप के निकट बी-52 बमवर्षक विमान उड़ाए

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 13, 2015 12:35 pm IST,  Updated : Nov 13, 2015 12:35 pm IST

वाशिंगटन: अमेरिका ने दक्षिण चीन सागर में उस विवादित द्वीप के निकट दो बी-52 बमवर्षक विमान उड़ाए जिस पर चीन अपना दावा पेश करता है। मीडिया रिपोर्टों में यह बात कही गई है। हालांकि अमेरिकी

अमेरिका ने चीन सागर...- India TV Hindi
अमेरिका ने चीन सागर में बी-52 बमवर्षक विमान उडाए

वाशिंगटन: अमेरिका ने दक्षिण चीन सागर में उस विवादित द्वीप के निकट दो बी-52 बमवर्षक विमान उड़ाए जिस पर चीन अपना दावा पेश करता है। मीडिया रिपोर्टों में यह बात कही गई है। हालांकि अमेरिकी रक्षा विभाग ने इस घटना की पुष्टि नहीं की है लेकिन उसने कहा कि चीनी नियंत्रकों ने एक बी -52 बमवर्षक तक पहुंचने की कोशिश की। पेंटागन के प्रेस सचिव पीटर कुक ने एक संवाददाता सम्मेलन में संवाददाताओं से कहा, मैं जानता हूं कि हम विश्व के इस हिस्से के अंतरराष्ट्रीय हवाई क्षेत्र में बी-52 बमवर्षक विमानों को उड़ाते रहते हैं। मैं तिथि को लेकर सुनिश्चित नहीं हूं लेकिन मेरी समझ से चीनी जमीनी नियंत्रकों ने एक बी-52 विमान तक पहुंचने का प्रयास किया और उस विमान ने इस अभियान को बेरोकटोक जारी रखा। कुछ भी नहीं बदला है।

कुक से उन खबरों के बारे में प्रश्न पूछा गया था जिनमें कहा गया है कि कई दिन पहले दक्षिण चीन सागर में मानव निर्मित चीनी द्वीप पर कुछ बी-52 बमवर्षक उड़ाए गए थे। द हिल ने कहा था, अमेरिका ने दक्षिण चीन सागर में चीन द्वारा बनाए गए मानव निर्मित द्वीप में सप्ताहांत में दो बी-52 बमवर्षक उड़ाए जो इस क्षेत्र में चीन के क्षेत्रीय दावे को स्पष्ट चुनौती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश