1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका ने किया 3 लोगों को वैश्विक आतंकवादी घोषित

अमेरिका ने किया 3 लोगों को वैश्विक आतंकवादी घोषित

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jan 05, 2018 12:02 pm IST,  Updated : Jan 05, 2018 12:02 pm IST

अमेरिकी विदेश विभाग ने गुरुवार को तीन लोगों को विशेष रूप से नामित वैश्विक आतंकवादी घोषित किया।

US has declared 3 people as global terrorists- India TV Hindi
US has declared 3 people as global terrorists

वाशिंगटन: अमेरिकी विदेश विभाग ने गुरुवार को तीन लोगों को विशेष रूप से नामित वैश्विक आतंकवादी घोषित किया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, मोहम्मद अल-गजाली, अबुकर अली अदन और वनास अल-फकीह पर सख्त प्रतिबंध लगाए जाएंगे। (शैरीन मैथ्यू से जुड़ी रिपोर्ट आई सामने, ‘जानलेवा हिंसा’ के कारण हुई थी मौत )

विदेश विभाग ने कहा कि वे "अल-कायदा के सहयोगी संगठनों से जुड़े हुए हैं" जिन्हें अमेरिका द्वारा विदेशी आतंकवादी संगठनों और आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए वैश्विक आतंकवादी घोषित किया गया है।

इन्हें वैश्विक आतंकवादी घोषित किए जाने से अमेरिकी न्यायाधिकार क्षेत्र में आने वाली इनकी सारी संपत्ति और लाभ के हित अवरुद्ध हो गए हैं और अमेरिकी नागरिकों पर इनके साथ किसी प्रकार की लेनदेन पर रोक लगा दी गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश