1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. ईरान के रॉकेट परीक्षण से नाराज अमेरिका ने लगाए नए प्रतिबंध

ईरान के रॉकेट परीक्षण से नाराज अमेरिका ने लगाए नए प्रतिबंध

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 29, 2017 06:03 pm IST,  Updated : Jul 29, 2017 06:03 pm IST

ईरान द्वारा 'लगातार भड़काऊ कदम उठाने,' जिसमें गुरुवार का रॉकेट प्रक्षेपण भी शामिल है, से नाराज अमेरिका ने उस पर नए बैलिस्टिक मिसाइल प्रतिबंध लगा दिए हैं।

Iran Rocket | AP Photo- India TV Hindi
Iran Rocket | AP Photo

वॉशिंगटन: ईरान द्वारा 'लगातार भड़काऊ कदम उठाने,' जिसमें गुरुवार का रॉकेट प्रक्षेपण भी शामिल है, से नाराज अमेरिका ने उस पर नए बैलिस्टिक मिसाइल प्रतिबंध लगा दिए हैं। अमेरिकी वित्त विभाग वे शुक्रवार को यह जानकारी दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी वित्त विभाग ने बताया कि ईरान स्थित शाहिद हेम्मत औद्योगिक समूह की 6 सहायक कंपनियों पर प्रतिबंध लगाया गया है, जो ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम की प्रमुख कंपनी है।

अमेरिकी बयान के अनुसार, ईरान ने गुरुवार को एक स्पेस व्हिकल लांच किया, जो 'अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल से मिलती-जुलती प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करता है और यह ईरान का एक धमकाने वाला कदम है।' वित्त सचिव स्टीवन मनूचिन ने अपने बयान में कहा, ‘अमेरिकी सरकार ईरान की बैलिस्टिक मिसाइल से संबंधित गतिविधि का आक्रामक रूप से विरोध जारी रखेगी।’

प्रतिबंध के परिणामस्वरूप 6 कंपनियों की अमेरिका में संपत्ति जब्त हो जाएगी और अमेरिकी नागरिकों को उनके साथ किसी प्रकार का लेन-देन करने की मनाही होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश