1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिकी सांसद सिलिकॉन वैली में मोदी से मिलने के लिए उत्सुक

अमेरिकी सांसद सिलिकॉन वैली में मोदी से मिलने के लिए उत्सुक

 Written By: Bhasha
 Published : Sep 26, 2015 11:05 am IST,  Updated : Sep 26, 2015 11:08 am IST

न्यूयॉर्क: अमेरिका के रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक दोनों ही पार्टियों के कई सांसद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के लिए उत्सुक हैं जो आज यहां सिलिकॉन वैली आने वाले हैं। मोदी का सामुदायिक स्वागत आयोजित करने

सांसद सिलिकॉन वैली...- India TV Hindi
सांसद सिलिकॉन वैली में मोदी से मिलने के लिए उत्सुक

न्यूयॉर्क: अमेरिका के रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक दोनों ही पार्टियों के कई सांसद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के लिए उत्सुक हैं जो आज यहां सिलिकॉन वैली आने वाले हैं। मोदी का सामुदायिक स्वागत आयोजित करने वाले आयोजकों ने यह जानकारी दी। 27 सितंबर को सैन जोस के सैप सेंटर में अपनी मौजूदगी की पुष्टि कर चुके सांसदों के समूह में प्रतिनिधि सभा की पूर्व स्पीकर नैन्सी पेलोसी और सदन की विदेश मामलों की समिति के अध्यक्ष एड रॉयस शामिल हैं।

कांग्रेस के एमी बेरा और जॉर्ज होल्डिंग दोनों ही प्रभावशाली कांग्रेशनल कॉकस ऑन इंडिया एंड इंडियन अमेरिकन्स के सह अध्यक्ष हैं। सैप सेंटर में स्वागत समारोह में दोनों मौजूद रहेंगे जहां 18,500 भारतीय अमेरिकी शामिल होंगे। फिलहाल कांग्रेस में बेरा एकमात्र भारतीय अमेरिकी हैं जो प्रतिनिधि सभा में सिलिकॉन वैली जिले का प्रतिनिधित्व करते हैं। स्वागत समारोह में लोरेटा सांचेज, एरिक स्वॉलवेल, माइक होंडा, तुलसी गब्बार्ड, शीला जैक्सन ली, पीट सेशन और जिम मैक्डर्माट भी शामिल होंगे। इंडो अमेरिकन कम्यूनिटी ऑफ वेस्ट कोस्ट ने बताया कि इनके अलावा, जेरी मैक्नेरनी, जॉन गैरामेंडी और डाना रोरबाशर भी कांग्रेस में अपने सहयोगियों के साथ प्रधानमंत्री का स्वागत करेंगे। इस नवगठित संगठन को मोदी के स्वागत की मेजबानी सौंपी गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश