1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका ने पाकिस्तान को 30 करोड़ डॉलर की आर्थिक मदद रद्द की

अमेरिका ने पाकिस्तान को 30 करोड़ डॉलर की आर्थिक मदद रद्द की

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Sep 02, 2018 09:18 am IST,  Updated : Sep 02, 2018 09:38 am IST

पेंटागन ने अमेरिकी संसद से अनुरोध किया है कि वह कोलिजन सपोर्ट फंड के तहत पाकिस्तान को दी जाने वाली 30 करोड़ डॉलर की राशि पर पुन:विचार करे क्योंकि पाकिस्तान दक्षिण एशिया रणनीति के तहत ठोस कार्रवाई करने में असफल रह रहा है।

US, Pakistan- India TV Hindi
US withdraws $300 million aid to Pakistan over its failure to take decisive action against militants Image Source : AP

वाशिंगटन (अमेरिका): अमेरिकी सेना का कहना है कि वह पाकिस्तान को दी जाने वाली 30 करोड़ डॉलर की आर्थिक मदद रद्द कर रहा है। अमेरिका का कहना है कि पाकिस्तान आतंकवादी गुटों के खिलाफ कार्रवाई करने में असफल रहा है इसलिए आर्थिक मदद रद्द की जा रही है।

बीबीसी के मुताबिक, पेंटागन के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल कोनी फॉकनर ने शनिवार को कहा कि अमेरिकी सेना का उद्देश्य इस धनराशि का उपयोग आवश्यक प्राथमिकताओं पर करेगा।

फॉकनर ने कहा, "हम लगातार पाकिस्तान पर सभी आतंकवादी गुटों के खिलाफ कार्रवाई करने का दबाव बनाते रहे लेकिन पाकिस्तान ने कुछ नहं किया। हम इस 30 करोड़ डॉलर की धनराशि को रद्द कर रहे हैं और इसका इस्तेमाल अन्य जरूरी कार्यो पर करेंगे।"

यह फैसला ऐसे समय में आया है, जब अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान से मिलने के लिए इस्लामाबाद पहुंचने वाले हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पहले भी पाकिस्तान पर धोखा देने के आरोप लगाते रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश