1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. डोनाल्ड ट्रंप के कामकाज से करीब 60 फीसदी लोग नाखुश, आधों ने किया महाभियोग का समर्थन

डोनाल्ड ट्रंप के कामकाज से करीब 60 फीसदी लोग नाखुश, आधों ने किया महाभियोग का समर्थन

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Sep 01, 2018 09:38 am IST,  Updated : Sep 01, 2018 09:41 am IST

अमेरिका के करीब 60 प्रतिशत लोगों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कामकाज को नामंजूर कर दिया है और इनमें से करीब आधे लोगों ने महाभियोग का समर्थन किया है।

डोनाल्ड ट्रंप- India TV Hindi
डोनाल्ड ट्रंप Image Source : AP
वाशिंगटन: अमेरिका के करीब 60 प्रतिशत लोगों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कामकाज को नामंजूर कर दिया है और इनमें से करीब आधे लोगों ने महाभियोग का समर्थन किया है। शुक्रवार को प्रकाशित ‘वाशिंगटन पोस्ट-एबीसी न्यूज’ सर्वेक्षण के अनुसार केवल 30 प्रतिशत लोगों ने ही ट्रंप द्वारा व्हाइट हाउस में किए गए कामकाज को स्वीकारा है।
 
अप्रैल में किए गए आखिरी पोस्ट-एबीसी के सर्वेक्षण में ट्रंप के समर्थन में 40 प्रतिशत और उनके खिलाफ 56 प्रतिशत लोगों ने अपने विचार जाहिर किए थे। इस ताजा सर्वेक्षण में 1003 वयस्कों ने हिस्सा लिया,जो 26 अगस्त से 29 अगस्त के बीच किया गया। 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश