1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Surya Nakshatra Gochar: सूर्य का चंद्रमा के नक्षत्र में होगा प्रवेश, जनवरी के आखिरी सप्ताह में चमकेगी 3 राशियों की किस्मत

Surya Nakshatra Gochar: सूर्य का चंद्रमा के नक्षत्र में होगा प्रवेश, जनवरी के आखिरी सप्ताह में चमकेगी 3 राशियों की किस्मत

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Jan 18, 2026 10:21 am IST,  Updated : Jan 18, 2026 10:21 am IST

Surya Nakshatra Gochar: सूर्य ग्रह 24 जनवरी को अपने मित्र चंद्रमा के नक्षत्र श्रवण में गोचर कर जाएंगे। इस गोचर के चलते राशिचक्र की किन राशियों को लाभ मिल सकता है, आइए जानते हैं।

Surya Nakshatra Gochar- India TV Hindi
सूर्य नक्षत्र गोचर Image Source : UNSPLASH

Surya Nakshatra Gochar: सूर्य ग्रह 24 जनवरी को चंद्रमा के नक्षत्र में गोचर कर जाएंगे। सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन का असर सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। हालांकि, राशिचक्र की कुछ राशियों के लिए सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन करना बेहद शुभ साबित हो सकता है। इन लोगों को पारिवारिक जीवन के साथ ही करियर में भी अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में। 

वृषभ राशि 

चंद्रमा के नक्षत्र में सूर्य का गोचर आपके लिए बहुत लाभदायक साबित हो सकता है। आप करियर के क्षेत्र में नए अनुभव करेंगे और कुछ लोगों को मनचाही नौकरी भी इस दौरान मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में भी आपको अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। धार्मिक भावनाओं से आप ओतप्रोत होंगे और इस दौरान किसी धार्मिक जगह पर जाने का प्लान भी बना सकते हैं। सूर्य गोचर के बाद आप रिश्तों की अहमियत को समझेंगे। 

कर्क राशि 

आपके लिए सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन करना सामाजिक स्तर पर ख्याति दिलाने वाला साबित होगा। आपके कार्यों की तारीफ लोग कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में भी आपकी स्थिति एक नायक की होगी। करियर से जुड़ी समस्याओं का आपको समाधान प्राप्त हो सकता है। रोजगार की तलाश में लगे लोगों को नौकरी मिलने के योग बनेंगे। कुछ लोगों को सोशल मीडिया के जरिए जबरदस्त ख्याति प्राप्त हो सकती है। 

धनु राशि 

सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन करने से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। संचित धन में वृद्धि हो सकती है। माता-पिता का आपको सानिध्य मिलेगा। पैतृक कारोबार करने वाले इस राशि के जातकों को लाभ मिल सकता है। नौकरी करते हैं तो आपके काम की तारीफ सीनियर्स कर सकते हैं। आपकी सेहत में भी इस दौरान अच्छे बदलाव आएंगे। नव विवाहित लोगों के जीवन में नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Numerology: 35 की उम्र तक खूब संघर्ष करते हैं इस मूलांक के लोग, फिर शनि के वरदान से रच देते हैं इतिहास!

रविवार को शनि की राशि में बुधादित्य-शुक्रादित्य के साथ ही बनेंगे कई शुभ योग, करवट बदलेगी 5 राशियों की किस्मत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।