1. Hindi News
  2. धर्म
  3. रविवार को शनि की राशि में बुधादित्य-शुक्रादित्य के साथ ही बनेंगे कई शुभ योग, करवट बदलेगी 5 राशियों की किस्मत

रविवार को शनि की राशि में बुधादित्य-शुक्रादित्य के साथ ही बनेंगे कई शुभ योग, करवट बदलेगी 5 राशियों की किस्मत

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Jan 16, 2026 01:15 pm IST,  Updated : Jan 16, 2026 01:15 pm IST

रविवार 18 जनवरी के दिन माघ अमावस्या है और साथ ही इस दिन मकर राशि में कई योग भी बनेंगे। ये योग कौन-कौन से हैं और इनके बनने से किन राशियों की किस्मत चमक सकती है आइए जानते हैं।

Grah Gochar - India TV Hindi
ग्रह गोचर Image Source : FREEPIK

जनवरी के माह में 18 तारीख को ज्योतिषीय और धार्मिक दृष्टि से बेहद अहम माना जा रहा है। इस दिन माघ अमावस्या भी है और साथ ही मकर राशि में इस दिन पांच ग्रह एक साथ भी होंगे। इस दिन मकर राशि में बुधादित्य, शुक्रादित्य, मंगलादित्य जैसे शुभ योग भी बनेंगे और साथ ही मंगल इस दिन उच्च राशि में रहेंगे। ऐसे में रविवार के दिन से कुछ राशियों की किस्मत पलट सकती है और इनको जीवन में शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में। 

मेष राशि

आपके लिए मकर राशि में बने शुभ योग लाभदायक होंगे। जीवन में सकारात्मक बदलाव आपको देखने को मिल सकते हैं खासकर करियर के क्षेत्र में आप आगे बढ़ेंगे और काम करने की गति भी बढ़ेगी। रोजगार की तलाश में लगे लोगों को मनचाही नौकरी मिल सकती है। पारिवारिक जीवन भी सुखद रहेगा। 

वृषभ राशि 

शुक्र के स्वामित्व वाली वृषभ राशि के जातकों के लिए मकर राशि में शुक्रादित्य योग का बनना किस्मत को चमकाने वाला साबित हो सकता है। आपके अटके काम बनेंगे और धन लाभ के भी योग बन सकते हैं। भाग्य का साथ आपको भरपूर मिलेगा। सामाजिक स्तर पर आप प्रतिष्ठा पा सकते हैं। 

कन्या राशि

आपके लिए मकर राशि में बना बुधादित्य योग शुभ साबित होगा। आपकी मेहनत और किस्मत का साथ आपको जीवन में उन्नति के पथ पर अग्रसर कर सकता है। विद्यार्थियों को शिक्षा जीवन में अनुकूल परिणाम मिलेंगे। आपकी ऊर्जा का स्तर भी बढ़ेगा। इस राशि के लोगों को प्रेम जीवन में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। 

तुला राशि 

तुला राशि के जातकों के सुखों में वृद्धि माघ अमावस्या के बाद हो सकती है। आपका आर्थिक पक्ष सुधरेगा, कुछ लोग भूमि-भवन या वाहन खरीद सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के मामलों में भाग्य का सहयोग आपको मिलेगा और विजय प्राप्त करेंगे। सेहत के लिहाज से भी समय अच्छा साबित हो सकता है। 

मीन राशि 

मकर राशि में बने शुभ योगों से आपको सौभाग्य की प्राप्ति होगी। पारिवारिक और आर्थिक जीवन से जुड़े शुभ समाचार आपको मिल सकते हैं। गुरुजनों का सहयोग इस राशि के विद्यार्थियों को मिलेगा। आपके बिगड़े काम बन सकते हैं। कुछ लोग यात्राओं के जरिए फायदा मिलने की भी संभावना है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Mauni Amavasya 2026: मौनी अमावस्या पर क्या करना चाहिए क्या नहीं, जान लें जरूरी नियम

Bilvashtakam Stotra: क्यों एक बेलपत्र से प्रसन्न हो जाते हैं भगवान शिव, जानें बिल्वाष्टकम् स्तोत्र का आध्यात्मिक महत्व, हिंदी लिरिक्स भी पढ़िए

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।