1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Mauni Amavasya 2026: मौनी अमावस्या पर क्या करना चाहिए क्या नहीं, जान लें जरूरी नियम

Mauni Amavasya 2026: मौनी अमावस्या पर क्या करना चाहिए क्या नहीं, जान लें जरूरी नियम

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Jan 16, 2026 11:56 am IST,  Updated : Jan 16, 2026 11:56 am IST

Mauni Amavasya 2026: मौनी अमावस्या 18 जनवरी रविवार के दिन है। धार्मिक दृष्टि से इस दिन को बेहद खास माना जाता है। इस दिन स्नान-दान और पितृ तर्पण करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इस दिन क्या कार्य आपको करने चाहिए और क्या नहीं आइए इस बारे में जान लेते हैं।

Mauni Amavasya- India TV Hindi
मौनी अमावस्या 2026 Image Source : INDIA TV

Mauni Amavasya 2026: मौनी अमावस्या को हिंदू धर्म में बेहद शुभ दिन माना जाता है। साल 2026 में मौनी अमावस्या 18 जनवरी को है। इस दिन धार्मिक क्रियाकलाप तो किए ही जाते हैं साथ ही पितृ तर्पण करना भी इस दिन शुभ होता है। इस पवित्र दिन पर आपको क्या कार्य करने से बचना चाहिए और किन कार्यों को करने से आपको शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है इसके बारे में आइए विस्तार से जानते हैं। 

मौनी अमावस्या पर क्या करें

  • आपको मौनी अमावस्या के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान-ध्यान करना चाहिए और साथ ही अपने इष्ट देवी-देवता की पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से आपके जीवन की सभी परेशानियां दूर होने लगती हैं। 
  • पितरों के निमित्त तर्पण, पिंडदान करना और पितरों की आराधना अगर आप इस दिन करते हैं तो आपको पितृ दोष से मुक्ति मिलती है और जीवन में सकारात्मकता आती है। 
  • इस दिन आपको जरूरतमंद लोगों को अन्न, वस्त्र, धन का दान करना चाहिए। ऐसा करना पुण्य फलदायक होता है। 
  • पितरों के निमित्त इस दिन आपको दक्षिण दिशा में चौमुखी दीपक जलाना चाहिए। 
  • इस दिन पंचबली देने से भी शुभ फल प्राप्त होते हैं। पंचबली का अर्थ है कि घर में बनाए गए भोजन को गाय, कुत्ते, कौवे, चींटी और किसी ब्राह्मण को खिलाना। 
  • मौनी अमावस्या के दिन आपको पीपल के पेड़ की आराधना करनी चाहिए और साथ ही इसकी परिक्रमा करनी चाहिए। ऐसा करना पितरों को प्रसन्न करता है। 
  • इस दिन मौन व्रत रखना भी शुभ माना जाता है, ऐसा करने से आध्यात्मिक उन्नति आपको प्राप्त होती है। इसके साथ ही ध्यान और प्राणायाम भी आप इस दिन अवश्य करें। 

मौनी अमावस्या पर क्या न करें

मौनी अमावस्या के दिन आपको गलती से भी मांस, मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए। 

इस दिन जानवरों पर अत्याचार करने से बचें नहीं तो पितृ दोष लग सकता है। 
इस दिन किसी के भी साथ वाद-विवाद और झगड़ा आपको नहीं करना चाहिए। 
काम, क्रोध और लोभ को इस दिन खुद पर हावी न होने दें। 
माघ अमावस्या के दिन घर में गलती से भी गंदगी न रखें। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Budh Gochar Rashifal: मित्र शनि की राशि में बुध का गोचर चमकाएगा 4 राशियों की किस्मत, जानें मेष से मीन तक सभी का हाल

Navpancham Rajyog 2026: नवपंचम राजयोग इन 6 राशि वालों को बनाएगा धनवान, बरसेगा बेहिसाब धन!

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।