1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. मनोरंजन
  4. 2016 ट्रेंड में आलिया भट्ट की एंट्री, मां-बहन पर लुटाया प्यार, शाहरुख-सिद्धार्थ संग मस्ती, शेयर की यादों की सीरीज

2016 ट्रेंड में आलिया भट्ट की एंट्री, मां-बहन पर लुटाया प्यार, शाहरुख-सिद्धार्थ संग मस्ती, शेयर की यादों की सीरीज

Written By: Priya Shukla
Published : Jan 17, 2026 11:50 am IST,  Updated : Jan 17, 2026 11:50 am IST
सोशल मीडिया पर अक्सर कुछ न कुछ ट्रेंड करता रहता है और इन दिनों 2016 ट्रेंड ने सबको दीवाना कर रखा है। आम लोग ही नहीं, बॉलीवुड सेलिब्रिटी भी इस ट्रेंड का हिस्सा बन चुके हैं। पिछले दिनों खुशी कपूर से लेकर करीना कपूर तक ने इस ट्रेंड में हिस्सा लेते हुए अपनी 10 साल पुरानी तस्वीरों की सीरीज साझा की और अब इसमें ऑलिया भट्ट की भी एंट्री हो गई है।
1/8 Image Source : instagram/@aliaabhatt
सोशल मीडिया पर अक्सर कुछ न कुछ ट्रेंड करता रहता है और इन दिनों 2016 ट्रेंड ने सबको दीवाना कर रखा है। आम लोग ही नहीं, बॉलीवुड सेलिब्रिटी भी इस ट्रेंड का हिस्सा बन चुके हैं। पिछले दिनों खुशी कपूर से लेकर करीना कपूर तक ने इस ट्रेंड में हिस्सा लेते हुए अपनी 10 साल पुरानी तस्वीरों की सीरीज साझा की और अब इसमें ऑलिया भट्ट की भी एंट्री हो गई है।
आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर 2016 की अपनी अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं और हर तस्वीर अपने आप में एक कहानी बयां कर रही है। आलिया ने अपने फेवरेट को-स्टार शाहरुख खान के साथ भी फोटो शेयर की है, जो उनकी फिल्म 'डियर जिंदगी' के समय की है। तस्वीर में दोनों काफी स्टाइलिश लग रहे हैं। फोटो को आलिया ने 'मेरे फेवरेट एक्टर के साथ कुछ शूट मोमेंट्स' कैप्शन दिया है।
2/8 Image Source : instagram/@aliaabhatt
आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर 2016 की अपनी अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं और हर तस्वीर अपने आप में एक कहानी बयां कर रही है। आलिया ने अपने फेवरेट को-स्टार शाहरुख खान के साथ भी फोटो शेयर की है, जो उनकी फिल्म 'डियर जिंदगी' के समय की है। तस्वीर में दोनों काफी स्टाइलिश लग रहे हैं। फोटो को आलिया ने 'मेरे फेवरेट एक्टर के साथ कुछ शूट मोमेंट्स' कैप्शन दिया है।
इसके बाद आलिया ने अपनी मां सोनी राजदान के साथ तस्वीर शेयर की, जिसमें दोनों के बीच का बॉन्ड देखने को मिल रहा है। फोटो में आलिया अपनी मम्मी पर प्यार लुटाती नजर आ रही हैं। इस फोटो को उन्होंने कैप्शन दिया- 'ढेर सारा प्यार'।
3/8 Image Source : instagram/@aliaabhatt
इसके बाद आलिया ने अपनी मां सोनी राजदान के साथ तस्वीर शेयर की, जिसमें दोनों के बीच का बॉन्ड देखने को मिल रहा है। फोटो में आलिया अपनी मम्मी पर प्यार लुटाती नजर आ रही हैं। इस फोटो को उन्होंने कैप्शन दिया- 'ढेर सारा प्यार'।
आलिया ने अपनी 2016 सीरीज में वरुण धवन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और आदित्य रॉय कपूर की भी तस्वीर शेयर की है, जिसमें तीनों ही एक्टर काफी थके हुए लग रहे हैं। इस फोटो के साथ आलिया ने कैप्शन में लिखा- 'ड्रीम टीम टूर पर लड़के बहुत थके हुए हैं।'
4/8 Image Source : instagram/@aliaabhatt
आलिया ने अपनी 2016 सीरीज में वरुण धवन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और आदित्य रॉय कपूर की भी तस्वीर शेयर की है, जिसमें तीनों ही एक्टर काफी थके हुए लग रहे हैं। इस फोटो के साथ आलिया ने कैप्शन में लिखा- 'ड्रीम टीम टूर पर लड़के बहुत थके हुए हैं।'
वहीं पांचवी फोटो में आलिया को अपनी बेस्ट फ्रेंड आकांशा रंजन कपूर और बहन शाहीन भट्ट के साथ मस्ती के मूड में देखा जा सकता है। फोटो आलिया के सरप्राइज बर्थडे सेलिब्रेशन की है। फोटो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'ढेर सारा प्यार भाग 2 (कपूर एंड संस के प्रमोशन के दौरान दिल्ली में सरप्राइज बर्थडे पार्टी)।'
5/8 Image Source : instagram/@aliaabhatt
वहीं पांचवी फोटो में आलिया को अपनी बेस्ट फ्रेंड आकांशा रंजन कपूर और बहन शाहीन भट्ट के साथ मस्ती के मूड में देखा जा सकता है। फोटो आलिया के सरप्राइज बर्थडे सेलिब्रेशन की है। फोटो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'ढेर सारा प्यार भाग 2 (कपूर एंड संस के प्रमोशन के दौरान दिल्ली में सरप्राइज बर्थडे पार्टी)।'
आलिया ने अपने 'तम्मा तम्मा' शूटिंग की भी तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनके साथ वरुण धवन स्टेज पर नजर आ रहे हैं। वहीं एक अन्य तस्वीर में आलिया भट्ट गोल्डन टेंपल में बैठी हुई हैं, जिसे उन्होंने 'गोल्डन टेंपल में गोल्डन मोमेंट्स' कैप्शन दिया है।
6/8 Image Source : instagram/@aliaabhatt
आलिया ने अपने 'तम्मा तम्मा' शूटिंग की भी तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनके साथ वरुण धवन स्टेज पर नजर आ रहे हैं। वहीं एक अन्य तस्वीर में आलिया भट्ट गोल्डन टेंपल में बैठी हुई हैं, जिसे उन्होंने 'गोल्डन टेंपल में गोल्डन मोमेंट्स' कैप्शन दिया है।
आलिया भट्ट ने परिणीति चोपड़ा के साथ भी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह किसी प्रेस कॉन्फ्रेंस में नजर आ रही हैं। फोटो शेयर करते हुए आलिया ने कैप्शन में लिखा- 'मेरी प्यारी परी, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुझे कुछ रेलेवेंट गॉसिप दे रही है।'
7/8 Image Source : instagram/@aliaabhatt
आलिया भट्ट ने परिणीति चोपड़ा के साथ भी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह किसी प्रेस कॉन्फ्रेंस में नजर आ रही हैं। फोटो शेयर करते हुए आलिया ने कैप्शन में लिखा- 'मेरी प्यारी परी, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुझे कुछ रेलेवेंट गॉसिप दे रही है।'
आलिया ने अपने 2016 के Elle कवर शूट की भी झलक साझा की है, जिसमें उन्हें कवर फोटोशूट के लिए पोज करते देखा जा सकता है। और साथ ही बर्लिन कोल्डप्ले 2016 कॉन्सर्ट की भी झलक साझा की है।
8/8 Image Source : instagram/@aliaabhatt

Advertisement