आजकल सोशल मीडिया के कारण कोई भी चीज बहुत जल्दी ट्रेंड करने लगती है लेकिन इस बात में कितनी सच्चाई है, इसे जानने के लिए विशेषज्ञ की सलाह लेना बहुत जरुरी है। धनिया पानी भी ऐसा ही एक ड्रिंक है जिसके सेवन से आपकी पाचन शक्ति मजबूत होती है और वजन कम करने में मदद मिलता है। इसकी मदद से आप शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को बाहर निकाल सकते हैं। लेकिन अक्सर लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि धनिया पानी कितने दिन तक पीना चाहिए। आयुर्वेदिक डॉक्टर चंचल शर्मा ने बताया कि धनिया पानी कब और कितने दिनों तक पीना चाहिए।
अगर आप धनिया पानी पीना चाहते हैं तो पहले इसे तैयार करने की विधि सीखनी होगी। सबसे पहले आप धनिया के बीज को पानी में उबालकर या भिगोकर फिर उसे एक गिलास में छानकर तैयार कर सकते हैं। इसमें कई तरह ले पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो इस प्रकार हैं।
ये सभी पोषक तत्व आपकी पाचन शक्ति में सुधार लाते हैं और सूजन कम करने में मदद करते हैं।
विशेषज्ञों के अनुसार धनिया पानी को बीना किसी अंतराल के लगातार एक महीने तक पीना सुरक्षित है। इसके बहुत सारे लाभ भी है। इतने दिनों में आपका शरीर उसके प्रति प्रतिक्रिया व्यक्त करने लगेगा और आपने जिस उद्देश्य से भी इसे पीना शुरू किया है, उसमे फर्क महसूस करेंगे।
अगर आप पाचन शक्ति मजबूत बनाने के लिए इसका सेवन कर रहे हैं तो लगातार दो हफ्ते तक इसे पी सकते हैं।
अगर आपको गैस्ट्रिक की शिकायत रहती है या बहुत ज्यादा ब्लोटिंग होता है तो आप लगातार 2 हफ्ते तक इसका सेवन कर सकते हैं।
अगर आपका उद्देश्य धनिया पानी से वजन कम करना या मेटाबॉलिज्म में सुधार लाना है तो आप लगातार एक महीने तक इस ड्रिंक का सेवन कर सकते हैं।
आप चाहें तो 15 दिन या एक महीने तक धनिया पानी पीने के बाद लगभग एक हफ्ते का ब्रेक ले सकते हैं। ऐसा करने से आपके शरीर की किसी एक तत्व पर निर्भरता कम होगी।
आयुर्वेद के अनुसार धनिया पानी एक बहुत लाभकारी ड्रिंक है और इसको पीने का कोई साइड इफ़ेक्ट नहीं है लेकिन अगर आप अत्यधिक मात्रा में इसका सेवन करते हैं तो इसके नाकारात्मक प्रभाव भी दिखाई दे सकते हैं।
इसलिए विशेषज्ञों का यह मानना है कि लगातार कई दिनों तक धनिया पानी नहीं पीना चाहिए बल्कि बीच बीच में थोड़ा ब्रेक ले लेना चाहिए।
धनिया पानी तैयार करने के लिए पहले एक गिलास पानी में 1 चम्मच धनिया बीज मिलाकर उसे रात भर भिगोकर रख दें। सुबह पहले उसे 5 से 7 मिनट उबाल लें फिर छानकर थोड़ा ठंडा होने दें। उसके बाद एक गिलास में निकालकर पी लें। बेहतर परिणाम के लिए सुबह खाली पेट में ही इसे पिएं, जिससे इसके bioactive compounds अच्छे से अवशोषित हो जाते हैं।
Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)
संपादक की पसंद