नींबू पानी (Lemon Water) पीने का चलन सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में है। नींबू के फायदों की वजह से इसे सुपरफूड की लिस्ट में शामिल किया जाता है। गर्मी के मौसम में जब आप बाजार में निकलते हैं तो अपने आस पास नींबू पानी के ठेले देख सकते हैं। आयुर्वेद में नींबू को आम नाशक और अग्नि दीपक माना जाता है। वहीँ आधुनिक चिकित्सा शास्त्र में बताया गया है कि इसमें बहुत सारे पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक है। अक्सर लोग जो अपनी डाइट में इसे शामिल करना चाहते हैं लेकिन मन में सवाल आता है कि नींबू पानी कितने दिन तक पीना चाहिए? क्या नियमित रूप से नींबू पानी पीने से कोई नुकसान भी हो सकता है। आयुर्वेदिक और वैज्ञानिक दोनों दृष्टिकोण से नींबू के फायदे और नुकसान के बारे में आयुर्वेदिक डॉक्टर चंचल शर्मा ने बताया नींबू का सेवन कैसे करें?
आयुर्वेद के अनुसार नींबू में आम्ल रस पाया जाता है जिससे वात और कफ दोषों का नाश होता है। इससे आपकी पाचन शक्ति मजबूत होती है और शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं।
स्वस्थ रहने के लिए- अगर आप सामान्य स्वास्थ्य लाभ के लिए नींबू पानी का सेवन करना चाहते हैं तो लगातार 20–30 दिन तक इसे पी सकते हैं। लगातार नींबू पानी पी सकते हैं।
वजन घटाने और डिटॉक्स के लिए- इससे आपका मेटाबोलिज्म अच्छा होता है और वजन कम होता है। मोटापा कम करने के लिए आप लगातार 15–21 दिन तक इसका सेवन कर सकते हैं।
आयुर्वेद के अनुसार जब भी आप लगातार एक महीने तक नींबू पानी का सेवन करते हैं तो उसके बाद एक सप्ताह का ब्रेक लेना चाहिए।
नींबू को विटामिन सी, पोटेशियम और फ्लेवोनोइड्स का अच्छा प्राकृतिक स्रोत माना जाता है। इसके साथ यह एक बहुत अच्छा एंटीऑक्सीडेंट भी है। जिसके सेवन से इम्युनिटी बूस्ट होता है। इससे किडनी स्टोन का संभावित खतरा भी टल सकता है। त्वचा में प्राकृतिक निखार आता है और शरीर में पानी की कमी नहीं होती है। इससे आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
नींबू पानी को वैज्ञानिक रूप से बहुत स्वास्थ्यवर्धक ड्रिंक माना गया है, जिसे आप रोज पी सकते हैं लेकिन एक सिमित मात्रा में ही इसका सेवन सुरक्षित माना जाता है। आप पूरे दिन में मात्र 1 गिलास (200–250 ml) पानी ही पिएं। अच्छे स्वास्थ्य के लिए इसे हल्के गुनगुने पानी में मिलाकर पिएं। बेहतर होगा कि सुबह खाली पेट या कभी भी खाना खाने से करीब 30 मिनट पहले नींबू पानी पीएं।
पहले एक गिलास पानी को हल्का गुनगुना होने तक गर्म कर लें फिर उसमे नींबू आधा नींबू निचोड़ दें। आप चाहें तो अपने स्वादानुसार इसमें थोड़ा शहद भी मिला सकते हैं। बेहतर होगा कि सुबह खाली पेट में ही इसको पिएं।
जिन लोगों को बहुत ज्यादा एसिडिटी या गैस की समस्या रहती है उन्हें इसका प्रयोग या तो विशेषज्ञ की सलाह से करनी चाहिए या सावधानी पूर्वक करनी चाहिए। जिनके दांत बहुत ज्यादा संवेदनशील हैं, उन्हें भी इसके प्रयोग से बचना चाहिए। आप चाहें तो बचाव हेतु एक हफ्ते में 4 दिन ही इसको पिएं।
संपादक की पसंद