1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. उत्तर कोरिया के डर से सुरंग बनवा रहा था अमेरिकी करोड़पति, अपने ही कामगार को मार डाला!

उत्तर कोरिया के डर से सुरंग बनवा रहा था अमेरिकी करोड़पति, अपने ही कामगार को मार डाला!

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 03, 2018 08:04 pm IST,  Updated : Jun 03, 2018 08:04 pm IST

अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन के पास अपने घर में उत्तर कोरिया के डर से सुरंग बनवा रहे एक करोड़पति व्यक्ति पर इसका निर्माण करने वाले कामगार की हत्या का आरोप है...

Daniel Beckwitt and Askia Khafra | Photos released by Montgomery County Police- India TV Hindi
Daniel Beckwitt and Askia Khafra | Photos released by Montgomery County Police

वॉशिंगटन: अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन के पास अपने घर में उत्तर कोरिया के डर से सुरंग बनवा रहे एक करोड़पति व्यक्ति पर इसका निर्माण करने वाले कामगार की हत्या का आरोप है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुरंग खोदने के दौरान उसके एक कामगार की गोली लगने से मौत हो गई। आरोपी व्यक्ति को अदालत में पेश किया जाना है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी डेनियल बेकविट करोड़पति और शेयर बाजार कारोबारी है। उसने 1,00,000 डॉलर का मुचलका भरा है और उसे रविवार की सुबह हिरासत से रिहा कर दिया जाएगा।

बेकविट (27) पर सितंबर 2017 में असकिया खाफरा (21) की मौत के संबंध में सेकंड डिग्री हत्या (2 हत्या के समान सजा) और गैर इरादतन हत्या के आरोप हैं। खाफरा जब बेकविट के घर के अंदर तहखाने में सुरंग खोद रहा था तभी गोली लगने से उसकी मौत हो गई। बेकविट वॉशिंगटन के उपनगर मेरिलैंड के मेथेसडा में रहता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुरुवार को जब सुनवाई के दौरान ग्रैंड जूरी ने आरोपी को मामले में दोषी पाया तो बेकविट के वकील रॉबर्ट बोनसिब ने दलील दी कि बेकविट का ‘व्यवहार असामान्य’ है।

बोनसिब ने बताया कि बेकविट को 8 जून को अदालत में पेश किया जाना है। उन्होंने दलील दी कि बेकविट अंतरराष्ट्रीय तनावों और उत्तर कोरिया के अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइलों के खतरे से चिंतित है। इसलिए वह एक सुरक्षित सुरंग बनवाना चाहता है। गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन की 12 जून को सिंगापुर में प्रस्तावित मुलाकात के पहले दोनों देशों के बीच तनाव खतरनाक स्तर तक पहुंच गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश