1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. दक्षिण चीन सागर के विवादित हिस्से में अमेरिकी नौसेना के अभियान तेज़ होंगे: एडमिरल

दक्षिण चीन सागर के विवादित हिस्से में अमेरिकी नौसेना के अभियान तेज़ होंगे: एडमिरल

 Written By: India TV News Desk
 Published : Feb 25, 2016 10:37 pm IST,  Updated : Feb 25, 2016 10:37 pm IST

वाशिंगटन: अमेरिका के एक एडमिरल ने चेतावनी दी है कि अमेरिकी नौसेना दक्षिण चीन सागर में नौवहन की स्वतंत्रता से जुड़े अपने अभियानों को बढ़ाएगी। चीन ने इस कदम की तीखी आलोचना की है जो

US Navy campaign in the disputed part of South China Sea...- India TV Hindi
US Navy campaign in the disputed part of South China Sea will be fast

वाशिंगटन: अमेरिका के एक एडमिरल ने चेतावनी दी है कि अमेरिकी नौसेना दक्षिण चीन सागर में नौवहन की स्वतंत्रता से जुड़े अपने अभियानों को बढ़ाएगी। चीन ने इस कदम की तीखी आलोचना की है जो इस विवादित क्षेत्र में द्वीपों पर अपने सैन्य ठिकाने बना रहा है।

अमेरिकी प्रशांत कमान के कमांडर एडमिरल हैरी हैरिस ने कल वाशिंगटन में सांसदों से कहा, हम उन्हें उसे ज्यादा करेंगे और भविष्य में अधिक जटिलता के साथ करेंगे। उन्होंने कहा, जहां तक अंतरराष्ट्रीय कानून इजाजत देगा हम लोग उड़ान भरेंगे और नौवहन करेंगे। उन्होंने कहा कि चीन दक्षिण चीन सागर में सैन्य क्षमता विकसित कर रहा है जिससे क्षेत्र में तनाव बढ़ रहा है।

हैरिस ने सीनेट की सशस्त्र बलों की समिति के समक्ष मंगलवार को कहा , उनके विचार से चीन स्पष्ट रूप से दक्षिण चीन सागर का सैन्यीकरण कर रहा है। उन्होंने कहा कि चीन दक्षिण चीन सागर का सैन्यकरण करने को आमादा है। संसाधन बहुल दक्षिण चीन सागर में विवादित द्वीपों पर चीनी क्षमताओं के बढ़ाए जाने की कई सारी खबरों के बीच हैरिस का यह आंकलन आया है।

वहीं, बीजिंग में चीनी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल वु कियान ने कहा, मैंने पाया है कि मीडिया में आई खबरों के मुताबिक एडमिरल हैरिस ने कांग्रेस से अतिरिक्त रक्षा बजट की मांग करते हुए टिप्पणी की है। वु ने कहा, हम आपके रक्षा बजट कोष मांगे जाने में हस्तक्षेप नहीं कर रहे लेकिन आप और अधिक धन की मांग करते हुए लापरवाही से चीन को बदनाम नहीं कर सकते।

दक्षिण चीन सागर में अमेरिकी नौसेना ने अक्तूबर से अब तक इस तरह के दो अभियान चलाये हैं और उसका मानना है कि अंतरराष्ट्रीय कानून को बनाये रखने में ये मिशन महत्वपूर्ण हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश