1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका-पाक संबंध गंभीर रूप से बीमार मरीज की तरह है: कोंडोलीजा राइस

अमेरिका-पाक संबंध गंभीर रूप से बीमार मरीज की तरह है: कोंडोलीजा राइस

 Written By: Bhasha
 Published : May 10, 2017 08:02 am IST,  Updated : May 10, 2017 08:02 am IST

अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री कोंडोलीजा राइस ने कहा कि पाकिस्तान के साथ उनके देश का संबंध गंभीर रूप से बीमार मरीज की तरह है जिसे बस अगले दिन के लिए जीवित रखने की कोशिश की जाती है।

Condoleezza Rice | AP Photo- India TV Hindi
Condoleezza Rice | AP Photo

वॉशिंगटन: अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री कोंडोलीजा राइस ने कहा कि पाकिस्तान के साथ उनके देश का संबंध गंभीर रूप से बीमार मरीज की तरह है जिसे बस अगले दिन के लिए जीवित रखने की कोशिश की जाती है। राइस ने साथ ही कहा कि पाकिस्तान क्षेत्र में खासकर तालिबान के खिलाफ प्रमुख संघर्षकर्ता नहीं है।

पूर्व विदेश मंत्री ने कहा, ‘पाकिस्तान के साथ संबंध गंभीर रूप से बीमार मरीज की तरह है। आप जानते हैं, आप हर सुबह जागते हैं, आप नाड़ी देखते हैं, रात भर में जो बुखार चढ़ा उससे मुकाबला करते हैं और अगले दिन के लिए जिंदा रखने का प्रयास करते हैं।’ बुश प्रशासन में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और विदेश मंत्री रह चुकीं राइस ने कहा, ‘मैं जब वहां थी तो मैं इसी तरह पाकिस्तान के बारे में सोचा करती थी। यह ऐसा रिश्ता है, जिसे आपको कायम रखना है लेकिन यह मुश्किल काम है।’

‘डेमोक्रेसी: स्टोरीज फ्रॉम द लॉन्ग रोड टू फ्रीडम’ की लेखिका कोंडोलिजा राइस ने पाकिस्तान से जुड़े एक सवाल के जवाब में यह बात कही। हालांकि राइस ने यह भी कहा कि पाकिस्तान इन दिनों कुछ स्थिर नजर आ रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश