1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका ने चीन और पाकिस्तान को दिया बड़ा झटका, कई कंपनियों को ‘एंटिटी’ लिस्ट में किया शामिल

अमेरिका ने चीन और पाकिस्तान को दिया बड़ा झटका, कई कंपनियों को ‘एंटिटी’ लिस्ट में किया शामिल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 14, 2019 10:16 am IST,  Updated : May 14, 2019 10:16 am IST

अमेरिका ने पाकिस्तान और चीन को बड़ा झटका देते हुए कई कंपनियों को अपनी ‘एंटिटी’ लिस्ट में शामिल किया है।

US puts Chinese, Pakistani companies as entities of national security concern | AP- India TV Hindi
US puts Chinese, Pakistani companies as entities of national security concern | AP

वॉशिंगटन: अमेरिका ने पाकिस्तान और चीन को बड़ा झटका देते हुए कई कंपनियों को अपनी ‘एंटिटी’ लिस्ट में शामिल किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस लिस्ट में शामिल होने वाली कंपनियों में पाकिस्तान की एक और चीन की कई कंपनी समेत कुल 12 विदेशी कंपनियां हैं। इन कंपनियों को यह सुनिश्चित करने के लिए इस सूची में शामिल किया गया है कि संवेदनशील प्रौद्योगिकी उन लोगों के हाथों में नहीं पड़े जो देश के राष्ट्रीय हित को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

अमेरिकी वाणिज्य मंत्रालय ने बताया कि अमेरिका ने चीन और हांगकांग स्थित 4 कंपनियों, 2 अन्य चीनी कंपनियों, एक पाकिस्तानी कंपनी और संयुक्त अरब अमीरात के 5 लोगों को सूची में शामिल किया है। अमेरिका के वाणिज्य मंत्री विल्बुर रोस ने कहा, ‘ट्रंप प्रशासन अमेरिकी नागरिकों या हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा को नुकसान पहुंचा सकने वाले हर कदम के खिलाफ देश की रक्षा करेगा। हम दुनियाभर में लोगों, कारोबारों और संगठनों को नोटिस दे रहे हैं कि यदि वे जनसंहार करने वाले हथियारों संबंधी ईरान की गतिविधियों और अन्य अवैध योजनाओं को समर्थन देते हैं तो उन्हें जवाबदेह ठहराया जाएगा।’

वाणिज्य मंत्रालय और उद्योग एवं सुरक्षा ब्यूरो (BIAS) द्वारा ‘एंटिटी सूची’ के अद्यतन के बाद रोस ने कहा, ‘इसके अलावा, हम चीन की असैन्य-सैन्य एकीकरण नीति को प्रतिबंधित प्रौद्योगिकी के हस्तांतरण की साजिशों के जरिए अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा को कमजोर करने की अनुमति नहीं दे सकते।’ उल्लेखनीय है कि बीआईएस ऐसी विदेशी कंपनियों, संगठनों या व्यक्ति को अपनी ‘एन्टिटी सूची’ में शामिल करता है जो उसके अनुसार अमेरिका की सुरक्षा और विदेश नीति के हितों के विरुद्ध काम करती हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश