1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. चीन को विश्वबैंक से मिलने वाले ऋण को रोकने के लिये अमेरिकी सीनेट में विधेयक पेश

चीन को विश्वबैंक से मिलने वाले ऋण को रोकने के लिये अमेरिकी सीनेट में विधेयक पेश

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 12, 2019 12:11 pm IST,  Updated : Dec 12, 2019 12:11 pm IST

अमेरिका की सीनेट में रिपब्लिकन पार्टी के तीन सीनेटरों ने चीन को कर्ज देने से विश्वबैंक को रोकने के लिये एक विधेयक पेश किया है। सीनेटरों चक ग्रासली, मार्को रुबियो और टॉम कॉटॉन ने बुधवार को यह विधेयक पेश किया।

चीन को विश्वबैंक से मिलने वाले ऋण को रोकने के लिये अमेरिकी सीनेट में विधेयक पेश- India TV Hindi
चीन को विश्वबैंक से मिलने वाले ऋण को रोकने के लिये अमेरिकी सीनेट में विधेयक पेश

वाशिंगटन: अमेरिका की सीनेट में रिपब्लिकन पार्टी के तीन सीनेटरों ने चीन को कर्ज देने से विश्वबैंक को रोकने के लिये एक विधेयक पेश किया है। सीनेटरों चक ग्रासली, मार्को रुबियो और टॉम कॉटॉन ने बुधवार को यह विधेयक पेश किया। इस विधेयक में विश्वबैंक में अमेरिका के प्रतिनिधि को निर्देश दिया गया है कि वह चीन को दिये जाने वाले ऐसे किसी भी ऋण के खिलाफ मतदान करें, जिनका इस्तेमाल धार्मिक या नस्लीय अल्पसंख्यकों के खिलाफ किया जा सकता है। 

Related Stories

ग्रासली और कॉटॉन ने हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव में पेश चीन को विश्वबैंक से मिलने वाले ऋण की जवाबदेही विधेयक का एक अनुपूरक भी सीनेट में रखा। यह कदम ऐसे समय उठाया गया है जब चीन में उइग्यूर मुसलमानों को जबरन नजरबंद करने से जुड़े एक संगठन को विश्वबैंक से पांच करोड़ डॉलर का ऋण दिये जाने की खबरें आ रही हैं। 

ग्रासली ने कहा कि चीन लंबे समय से अमेरिकी करदाताओं का धन विश्वबैंक के माध्यम से प्राप्त कर सीमा पार अपना प्रभाव बढ़ाने में उसका इस्तेमाल करता आया है। अब इस तरह के ऋण पर रोक लगनी चाहिये। उन्होंने कहा, ‘‘जो इससे भी बुरा है, वह है कि इन ऋण का इस्तेमाल संभवत: ऐसे संसाधनों के ऊपर किया गया है जिनका इस्तेमाल मानवाधिकार के उल्लंघन तथा उइग्यूर मुसलमानों के उत्पीड़न में किया जाता है।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश