1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका: फुटबालरों को मिली हिदायत, राष्ट्रगान के समय सम्मान के साथ खड़े हो

अमेरिका: फुटबालरों को मिली हिदायत, राष्ट्रगान के समय सम्मान के साथ खड़े हो

 Written By: Bhasha
 Published : Mar 05, 2017 12:24 pm IST,  Updated : Mar 05, 2017 12:24 pm IST

अमेरिकी फुटबाल महासंघ की नई नीति के अनुसार उसके खिलाडि़यों को किसी भी अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान राष्ट्रगान के समय खड़े होना जरूरी होगा।

अमेरिकी फुटबाल महासंघ...- India TV Hindi
अमेरिकी फुटबाल महासंघ की नई नीति के अनुसार उसके खिलाडि़यों को किसी भी अंतरराष्ट्

शिकागो: अमेरिकी फुटबाल महासंघ की नई नीति के अनुसार उसके खिलाडि़यों को किसी भी अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान राष्ट्रगान के समय खड़े होना जरूरी होगा।

ये भी पढ़े

यह घोषणा मेगान रैपिनो के थाईलैंड के खिलाफ महिला मैत्री मैच से पहले राष्ट्रगान के समय घुटनों के बल बैठे रहने के छह महीने बाद की गई है। फोक्स स्पोट्र्स और ईएसपीएन की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी फुटबाल के निदेशक बोर्ड ने पिछले महीने इसे मंजूरी दी और अमेरिकी फुटबाल महासंघ की हवाई में वार्षिक आम बैठक के दौरान इसका खुलासा किया गया।

रैपिनो सामाजिक असमानता के विरोध में थाईलैंड के खिलाफ मैच से पहले राष्ट्रगान के समय खड़ी नहीं हुई और घुटनों के बल बैठी रही। इसके बाद ही राष्ट्रगान के समय अनिवार्य तौर पर खड़े होने का नियम बनाने का फैसला किया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश