1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. कतर को 30 करोड़ की गाइडेड मिसाइलें बेचेगा अमेरिका

कतर को 30 करोड़ की गाइडेड मिसाइलें बेचेगा अमेरिका

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Apr 10, 2018 03:37 pm IST,  Updated : Apr 10, 2018 03:37 pm IST

अमेरिका ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की व्हाइट हाउस में कतर के अमीर तमीम बिन हमद अल थानी के साथ मुलाकात की पूर्व संध्या पर अरब देश को 30 करोड़ डॉलर की गाइडेड मिसाइलें बेचने के सौदे को मंजूरी दे दी।

US to sell 30 million guided missiles to Qatar
 - India TV Hindi
US to sell 30 million guided missiles to Qatar  

वाशिंगटन: अमेरिका ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की व्हाइट हाउस में कतर के अमीर तमीम बिन हमद अल थानी के साथ मुलाकात की पूर्व संध्या पर अरब देश को 30 करोड़ डॉलर की गाइडेड मिसाइलें बेचने के सौदे को मंजूरी दे दी। कतर लंबे समय से अमेरिका का सैन्य सहयोगी रहा है लेकिन अरब के पड़ोसी देशों के साथ संकट के चलते दोनों देशों के संबंधों में खटास पैदा हो गई थी। कतर के क्षेत्रीय प्रतिद्वंद्वी देश सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात ने पिछले साल कतर पर राजनयिक और व्यापारिक प्रतिबंध लगाए थे और ट्रंप शुरुआत में सऊदी अरब का पक्ष लेते दिखे थे। (चीन ने कैसे उठाया अमेरिका का फायदा, ट्रंप ने खोला राज )

कतर के अमीर ने कल अमेरिका के रक्षा सचिव जिम मैटिस से मुलाकात की और आज उनका ट्रंप से मुलाकात करने का कार्यक्रम है। इससे पहले सऊदी अरब के शहजादे मोहम्मद बिन सलमान ने अमेरिका की तीन सप्ताह की सफल यात्रा की थी। अमेरिका के विदेश विभाग ने कतर को 5,000 उच्च विस्फोटक हथियारों समेत 5,000 एडवांस प्रिसिजन किल वेपन सिस्टम्स की बिक्री को मंजूरी दे दी है।

एजेंसी ने कहा , ‘‘ फारस की खाड़ी में राजनीतिक स्थिरता और आर्थिक प्रगति के लिए कतर महत्वपूर्ण बल है। हमारे आपसी रक्षा हित हमारे संबंधों को मजबूत करते हैं और कतर अमीरी एयरफोर्स कतर की रक्षा में अहम भूमिका निभाती है। ’’ सऊदी अरब के शहजादे की यात्रा के दौरान अमेरिकी सरकार ने उसे दो अरब डॉलर से अधिक के हथियार बेचने की पुष्टि की थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश