1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारतीय क्रिकेट टीम को लगा करारा झटका, टी20 विश्व कप से पहले इंग्लैंड से मिली करारी हार

भारतीय क्रिकेट टीम को लगा करारा झटका, टी20 विश्व कप से पहले इंग्लैंड से मिली करारी हार

 Published : Jun 03, 2026 06:44 am IST,  Updated : Jun 03, 2026 06:45 am IST

भारती​य महिला क्रिकेट टीम को टी20 सीरीज के आखिरी मुकाबले में इंग्लैंड से 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है। आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 से पहले भारत का ये आखिरी इंटरनेशनल मैच था। इस हार से सीरीज भी हाथ से निकल गई है।

harmanpreet kaur- India TV Hindi
हरमनप्रीत कौर Image Source : AP

भारती​य क्रिकेट टीम को इंग्लैंड के हाथों एक और मुकाबले में करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। ये टी20 विश्व कप 2026 से पहले आखिरी इंटरनेशनल मैच था, इसलिए ये हार और भी ज्यादा खल रही है। भारतीय महिला टीम की ओपनिंग जोड़ी ने एक बार फिर से धोखा दिया और दोनों सलामी बल्लेबाज बहुत छोटे से स्कोर पर आउट हो गए। अब टीम सीधे विश्व कप के लिए मैदान में उतरेगी। 

स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा फिर से रहीं फ्लॉप

महिला टी20 विश्व कप 2026 से पहले भारतीय टीम को एक और सीरीज में हार सामना करना पड़ा है। आखिरी मैच जीतने के साथ ही इंग्लैंड ने सीरीज भी अपने नाम कर ली है। टीम इंडिया की टेंशन ओपनिंग जोड़ी बढ़ा रही है, जो ठीक से रन नहीं बना पा रही है। इस मैच में जब टीम इंडिया पहले ​बैटिंग के लिए उतरी तो सलामी बल्लेबाज और टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना केवल आठ ही रन बनाकर चलती बनीं। शेफाली वर्मा भी केवल 11 ही रन का योगदान दे पाईं। यास्तिक भाटिया और जेमिमा रोड्रिग्स ने छोटी छोटी पारियां खेलीं। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने जरूर 40 बॉल पर 56 रनों की पारी खेली, लेकिन वो भी नाकाफी साबित हुई। 

टीम इंडिया बना सकी केवल 180 ही रन

दीप्ति शर्मा ने आखिर में आकर 24 बॉल पर 32 रनों की एक तेज पारी खेली। इसके बाद भी टीम इंडिया 20 ओवर में केवल 180 रन ही बना सकी। इसके बाद जब इंग्लैंड की टीम मैदान में उतरी तो 18.3 ओवर में ही केवल चार विकेट के नुकसान पर दिया गया लक्ष्य हासिल करने में कामयाब रही। एलिस कैप्सी ने केवल 43 बॉल पर 82 रन बनाने का काम किया। इसमें नौ चौके और तीन छक्के शामिल रहे। इतना ही नहीं हीटर नाइट ने भी 42 बॉल पर 70 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिला दी। 

अब टी20 विश्व कप 2026 में उतरेगी भारतीय क्रिकेट टीम

इस जीत के साथ ही तीन मैचों की सीरीज इंग्लैंड ने 2-1 से अपने नाम कर ली। सीरीज का पहला मैच भी इंग्लैंड ने जीता था, इसके बाद वापसी करते हुए भारतीय टीम ने जीत दर्ज की, लेकिन तीसरे मैच में फिर से इंग्लैंड ने जीत हासिल करते हुए सीरीज अपने नाम कर ली। इस बीच अब टीम इंडिया सीधे टी20 विश्व कप में उतरेगी। इसका आगाज 12 जून से होने जा रहा है। भारतीय टीम अपना पहला मैच 14 जून को पाकिस्तान के खिलाफ खेलती हुई नजर आएगी। 

यह भी पढ़ें 

टी20 वर्ल्ड कप से पहले ओपनिंग जोड़ी ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन, इंग्लैंड सीरीज में नहीं चला बल्ला

IND vs AFG: BCCI का बड़ा फैसला, 10 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले खिलाड़ी को बनाया स्पिन बॉलिंग कोच

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल