1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. दक्षिण चीन सागर में चीनी गतिविधियों पर अमेरिका ने बीजिंग को दी चेतावनी

दक्षिण चीन सागर में चीनी गतिविधियों पर अमेरिका ने बीजिंग को दी चेतावनी

 Written By: Bhasha
 Published : Aug 22, 2019 11:42 pm IST,  Updated : Aug 22, 2019 11:42 pm IST

अमेरिका ने विवादित दक्षिण चीन सागर में तनाव बढ़ाने वाली चीनी गतिविधियों की बृहस्पतिवार को आलोचना की।

US President Donald Trump- India TV Hindi
US President Donald Trump Image Source : PTI

वाशिंगटन: अमेरिका ने विवादित दक्षिण चीन सागर में तनाव बढ़ाने वाली चीनी गतिविधियों की बृहस्पतिवार को आलोचना की। अमेरिका ने कहा है कि चीन ने वियतनाम से लगे जलक्षेत्र में इस महीने की शुरूआत में सशस्त्र सैनिकों के साथ फिर से एक पोत तैनात किया है। वियतनाम ने कहा कि यह जल क्षेत्र विशेष आर्थिक क्षेत्र (ईईजेड) है। यह कदम संसाधन बहुल दक्षिण चीन सागर में अधिकारों को लेकर चीन और वियतनाम के बीच विवाद को तूल दे सकता है। 

अमेरिका की विदेश विभाग प्रवक्ता मार्गन ओर्तगुस ने कहा, ‘‘अमेरिका इस बात से बहुत चिंतित है कि चीन वियतनाम के ईईजेड की तेल और गैस गतिविधियों में दखल देना जारी रखे हुए है।’’ उन्होंने एक बयान में कहा कि सर्वे पोत को तैनात करना दक्षिण चीन सागर में अन्य दावेदारों को चीन द्वारा भड़काने की कोशिश है। 

उन्होंने कहा कि चीन की हरकत क्षेत्रीय शांति एवं सुरक्षा की अनदेखी करता है। उन्होंने बीजिंग को चेतावनी देते हुए कहा कि वह क्षेत्र में अन्य देशों के साथ अमेरिकी तेल एवं गैस कंपनियों की साझेदारी की कोशिशों में बाधा नहीं डाले।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश