1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका ताइवान को देगा 66 एफ-16 युद्धक विमान, चीन ने दिया परिणाम भुगतने की चेतावनी

अमेरिका ताइवान को देगा 66 एफ-16 युद्धक विमान, चीन ने दिया परिणाम भुगतने की चेतावनी

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 21, 2019 12:13 pm IST,  Updated : Aug 21, 2019 12:13 pm IST

चीन ताइवान को अपना हिस्सा मानता है और उसे अपने में मिलाने की प्रतीक्षा में है। लेकिन यह एक स्वायत्त शासन वाला द्वीप है और अमेरिका का करीबी सहयोगी है। 

अमेरिका ताइवान को देगा 66 एफ-16 युद्धक विमान, चीन ने दिया परिणाम भुगतने की चेतावनी- India TV Hindi
अमेरिका ताइवान को देगा 66 एफ-16 युद्धक विमान, चीन ने दिया परिणाम भुगतने की चेतावनी

वॉशिंगटन: अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने ताइवान को 66 एफ-16 युद्धक विमान बेचे जाने की मंगलवार को मंजूरी दी। विदेश मंत्रालय ने बताया कि ताइवान को लॉकहीड मार्टिन निर्मित युद्धक विमान का अत्याधुनिक संस्करण ‘एफ-16सी/डी ब्लॉक 70’ मिलेगा। यह सौदा आठ अरब अमेरिकी डॉलर का है। 

Related Stories

विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने एक बयान में बताया राष्ट्रपति ने इस प्रस्तावित बिक्री को हरी झंडी दे दी थी। ताइवान के राष्ट्रपति के एक प्रवक्ता ने यह कहते हुए एक बयान जारी किया कि इससे उनकी हवाई रक्षा क्षमता बढ़ेगी और यह आत्मरक्षा में मदद मिलेगी। 

चीन को यह योजना नागवार लग सकती है। चीन ताइवान को अपना हिस्सा मानता है और उसे अपने में मिलाने की प्रतीक्षा में है। लेकिन यह एक स्वायत्त शासन वाला द्वीप है और अमेरिका का करीबी सहयोगी है। 

वहीं चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जेंग शुआंग ने सोमवार को कहा कि यह चीन के आंतरिक मामले में गंभीर हस्तक्षेप है और अमेरिका को यह सौदा ‘तत्काल रद्द’ कर देना चाहिए। ऐसा नहीं करने पर अमेरिका को इसके परिणाम भुगतने होंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश