1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. US ने अपने नागरिकों को पाकिस्तान की यात्रा ना करने की दी चेतावनी

US ने अपने नागरिकों को पाकिस्तान की यात्रा ना करने की दी चेतावनी

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 08, 2016 12:06 pm IST,  Updated : Apr 08, 2016 12:06 pm IST

अमेरिका ने फिर एक बार अपने नागरिकों को पाकिस्तान की यात्रा ना करने की चेतावनी दी है।

america- India TV Hindi
america

वाशिंगटन: अमेरिका ने फिर एक बार अपने नागरिकों को पाकिस्तान की यात्रा ना करने की चेतावनी दी है। अमेरिका ने ऐसा पाकिस्तान में जारी साम्प्रदायिक हमलों समेत आतंकवादी हिंसा को ध्यान में रखकर कहा है। गौरतलब है कि इससे पहले भी 28 अगस्त को अमेरिका की ओर से अपने यात्रियों को परामर्श जारी किया गया था। लेकिन अब अमेरिका ने यात्रियों को ताजा चेतावनी दी है।

विदेश मंत्रालय ने कहा, पाकिस्तान में सांप्रदायिक हमलों समेत बड़े स्तर पर आतंकवादी हिंसा जारी है। वहां कई विदेशी एवं स्थानीय आतंकवादी समूह देश भर में अमेरिकी नागरिकों के लिए खतरा बने हुए है। हालांकि इस्लामाबाद में अमेरिकी दूतावास और कराची स्थित इसका वाणिज्य दूतावास अपने नागरिकों के लिए दूतावास संबंधी सेवा मुहैया करा रहा है। पेशावर वाणिज्य दूतावास अब दूतावास संबंधी सेवाएं उपलब्ध नहीं कराता है और लाहौर में वाणिज्य दूतावास को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान में सांप्रदायिक हिंसा एक गंभीर खतरा बनी हुई है और पाकिस्तान सरकार ईशनिंदा कानून अब भी लागू कर रही है। ऐसे में धार्मिक अल्पसंख्यक समुदाय ईशनिंदा के तहत आरोपी बनाए गए हैं और उन्हें निशाना बनाकर हत्याएं की गई हैं।

मंत्रालय ने कहा कि सैन्य संस्थानों और हवाईअड्डों समेत कड़ी सुरक्षा वाले प्रतिष्ठानों पर सशस्त्र हमले हुए हैं आतंकवादियों ने कई पाकिस्तानी शहरों में विश्वविद्यालयों, स्कूलों, रैलियों, पूजास्थलों और बड़े बाजारों को भी निशाना बनाया है। दिया था, क्योंकि अगर मैं प्रधानमंत्री बनने जा रहा हूं तो मैं नहीं चाहता था कि कोई कह सके कि तुम्हारे अन्य एजेंडे हैं, निहित स्वार्थ हैं।'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश