काराकस: वेनेजुएला ने बीते शनिवार को कोलंबिया के साथ अपनी सीमाओं को लोगों के लिए खोल दिया है। जिससे वह बुनियादी सुविधाओं की खरीददारी कर सकें। यह इस माह में दूसरी बार है जब राष्ट्रपति निकोलस मदुरो की प्रशासन ने क्रासिंग को फिर से खोलने का फैसला किया है। इससे पहले 5 जुलाई को सफेद परिधानों में करीब 500 महिलाओं के एक समूह ने नियंत्रण सीमा को तोड़ने की कोशिश की थी।
महिलाओं ने दावा किया था कि वे कुछ बुनियादी वस्तुओं को खरीदने की वजह से परेशान हैं, जो वेनेजुएला में उपलब्ध नहीं हैं, और यह घटना को व्यापक रूप से देश में आर्थिक और मानवीय संकट के एक प्रतिबिंब के रूप में सूचित किया गया था।
टचीरा राज्य के गवर्नर जोस वियलमा मोरा ने सुझाव दिया कि इन नाटकीय दृश्य का मंचन राजनीतिक विपक्ष द्वारा सरकार को नीचा दिखाने के किया गया है। ताचीरा के राज्य नागरिक सुरक्षा सचिव रैमन काबेज ने बताया कि पिछले सप्ताहंत सरकार ने 72 घंटों के लिए सीमा को खोल दिया था और विभिन्न शहरों के 10,000 से अधिक लोग इस सीमा से गुजरे थे।