1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. शिकागो एयरपोर्ट पर टायर फटने से विमान में लगी आग, देखें फिर क्या हुआ.....

शिकागो एयरपोर्ट पर टायर फटने से विमान में लगी आग, देखें फिर क्या हुआ.....

 Written By: India TV News Desk
 Published : Oct 29, 2016 09:12 am IST,  Updated : Oct 29, 2016 09:12 am IST

शिकागो के ओहारे इंटरनैशन एयरपोर्ट पर शुक्रवार को अमेरिकन एयरलाइन्स के विमान का टायर फट गया। अचानक हुए इस हादसे के बाद विमान के एक हिस्से में आग लग गई।

Chicago Plane Fire- India TV Hindi
Chicago Plane Fire

शिकागो: शिकागो के ओहारे इंटरनैशन एयरपोर्ट पर शुक्रवार को अमेरिकन एयरलाइन्स के विमान का टायर फट गया। अचानक हुए इस हादसे के बाद विमान के एक हिस्से में आग लग गई। अधिकारियों के मुताबिक, प्लेन टेक-ऑफ से चंद मिनट पहले यह घटना घटी। इसके तुरंत बाद यात्रियों को इमर्जेंसी रास्ते से विमान से उतार लिया गया। इसमें 20 लोगों के घायल होने की सूचना है।

फेडरल एविएयस एडमिन्ट्रेशन के प्रवक्ता एजिलाबेथ कोरी ने बताया कि अमेरिकन एयरलाइन की फ्लाइट संख्या 383 का बोइंग B767 के साथ यह हादसा दोपहर ढाई बजे (सेंट्रल डेलाइट टाइम, सीडीटी) हुआ। शिकागो के एबीजी न्यूज स्टेशन से जारी हुई फुटेज में देखा जा सकता है कि कैसे यह विमान आग की लपटों से घिर गया है और इसके उपर धुएं का गुबार भी इस फुटेज में देखा जा सकता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे अफरा तफरी मची हुई है।

कोरी के मुताबिक, यह हादसा टायर के अचानक फट जाने की वजह से हुआ जिसके बाद टेक-ऑफ रद्द कर दिया गया। हालांकि अमेरिकन एय़ऱलाइन्स ने एक स्टेटमेंट में कहा कि विमान को 'इंजन संबंधी मैकेनिकल कारण के चलते' विमान को खाली करवाया गया। एयरलाइन ने बताया- प्लेन में 161 लोग थे और इसके क्रू के मेंबरों की संख्या नौ थी । हादसे के बाद एयरपोर्ट के दो रनवे बंद कर दिए गए। एफएए के मुताबिक, मामले की जांच की जा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश