1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. Video: डोनाल्ड ट्रंप ने की मोदी की नकल, कहा- अबकी बार ट्रंप सरकार

Video: डोनाल्ड ट्रंप ने की मोदी की नकल, कहा- अबकी बार ट्रंप सरकार

 Written By: India TV News Desk
 Published : Oct 26, 2016 02:08 pm IST,  Updated : Nov 09, 2016 01:16 pm IST

चुनाव प्रचार के दौरान एक वीडियो खूब वायरल हुआ जिसमें रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने ऐसा नारा दे दिया जिसने 2014 के आम चुनावों में बीजेपी के नारे की याद दिला दी है।

Donald Trump- India TV Hindi
Donald Trump

वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिiकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप  ने भारतीयों को लुभाने का कोई मौका नहीं छोड़ा। चुनाव प्रचार के दौरान एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने एक ऐसा नारा दे दिया जिसने 2014 के आम चुनावों में बीजेपी के नारे की याद दिला दी ।

ट्रंप इस वीडियो में ‘अबकी बार, ट्रंप सरकार’ कहते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में इसके बाद लिखकर आता है, अमेरिका के लिए महान, भारत-अमेरिका के रिश्ते के लिए महान।’ इस ऐड के पीछे ‘रिपब्लिकन हिंदू कोऑलिशन’ नाम का ग्रुप बताया जा रहा है।

देखें वीडियो

लोकसभा चुनाव के प्रचार में पीएम नरेंद्र मोदी ने नारा इस्तेमाल किया था- अबकी बार मोदी सरकार। ये उसी की कॉपी है। हालांकि ट्रंप के इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं हो पाई है। वीडियो का ऑडियो भी ट्रंप की आवाज से मेल नहीं खा रहा है। इस वीडियो में ट्रंप पहले हिंदुओं को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहते हैं हैप्पी दिवाली और उसके बाद कहते हैं- अब की बार, ट्रंप सरकार।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश