1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. भारत के बाहर मौजूद विदेशी नागरिकों के वीजा, ओसीआई कार्ड निलंबित

भारत के बाहर मौजूद विदेशी नागरिकों के वीजा, ओसीआई कार्ड निलंबित

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 07, 2020 02:41 pm IST,  Updated : May 07, 2020 02:41 pm IST

अमेरिका के वाशिंगटन स्थित भारतीय दूतावास ने बताया कि विदेशी नागरिकों के लिए जारी सभी वीजा और विदेशों में रह रहे भारतीय मूल के लोगों के लिए ओसीआई कार्ड वीजा मुक्त यात्रा को तब तक के लिए निलंबित कर दिया गया है, जब तक अंतरराष्ट्रीय यात्रा पर भारत का प्रतिबंध लागू रहता है। 

Visa, OCI card suspended for foreign nationals outside India- India TV Hindi
Visa, OCI card suspended for foreign nationals outside India

वाशिंगटन: अमेरिका के वाशिंगटन स्थित भारतीय दूतावास ने बताया कि विदेशी नागरिकों के लिए जारी सभी वीजा और विदेशों में रह रहे भारतीय मूल के लोगों के लिए ओसीआई कार्ड वीजा मुक्त यात्रा को तब तक के लिए निलंबित कर दिया गया है, जब तक अंतरराष्ट्रीय यात्रा पर भारत का प्रतिबंध लागू रहता है। 

Related Stories

उसने एक बयान में कहा कि भारत में मौजूद जिन विदेशी नागरिकों की वीजा की अवधि समाप्त हो गई है और जो अंतरराष्ट्रीय यात्रा प्रतिबंध के कारण भारत के बाहर यात्रा नहीं कर सकते, वे वीजा की अवधि बढ़ाए जाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। उनसे अतिरिक्त शुल्क नहीं वसूला जाएगा। 

दूतावास ने कहा है कि भारत नहीं गए ओसीआई कार्ड धारकों को वीजा मुक्त यात्रा की जो सुविधा दी गई थी, वह भारत से और भारत में अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्रा पर प्रतिबंध लागू रहने तक निलंबित रहेगी। इस समय भारत में मौजूद ओसीआई कार्डधारकों का कार्ड वैध रहेगा। 

उसने कहा कि उन विदेशी लोगों के लिए जारी सभी वीजा निलंबित कर दिए जाते हैं, जो इस समय भारत में नहीं हैं। यह निलंबन तब तक लागू रहेगा जब तक भारत में अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्रा प्रतिबंध लागू रहेगा। 

दूतावास ने कहा कि यह नियम राजनयिकों, आधिकारिक पासपोर्ट धारकों, संयुक्त राष्ट्र/अंतरराष्ट्रीय संगठनों के कर्मियों और रोजगार एवं परियोजना वीजा धारकों पर लागू नहीं होगा। भारत ने कोरोना वायरस संक्रमण को काबू करने के लिए 17 मई तक अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश