नई दिल्ली: 'इडियट बॉक्स' कहे जाने वाले टीवी के बारे में एक नई रिसर्च में चौंकाने वाली बात सामने आई है। रिसर्च में कहा गया है कि एक दिन में 3-4 घंटे टीवी देखना भी कैंसर, डायबिटीज और दिल की बिमारी सहित मौत की कई वजहों का कारण बन सकता है।
टीवी के चाहने वाले दुनियाभर में भले ही दिनोंदिन बढ़ते जा रहे हों, लेकिन उन्हें ध्यान रखना चाहिए कि टीवी से चिपके रहने की आदत उनकी अकाल मौत की वजह भी बन सकती है। इससे पहले रिसर्च में टीवी देखने और कैंसर व दिल की बिमारी से संबंध रोगों से मौत का खतरा बढ़ने के बीच संबंध स्थापित किया गया था। अमेरिका के नेश्नल कैंसर इंस्टिट्यूट की रिपोर्ट के मुताबिक शोधकर्ताओं ने 50 से 71 साल के बीच 2,21,000 लोगों का अध्ययन किया।
रिसर्च से पहले इन लोगों को पुरानी बिमारी नहीं थी। उन्होंने 3-4 घंटे टीवी देखने को कैंसर और दिल की बिमारियों से उच्च मृत्युदर के खतरे की पुष्टी की।
रिसर्च में इसके साथ ही अमेरिका में अन्य बड़ी बीमीरियों डायबिटीज, इंफ्लूएंजा, निमोनिया व पार्किंसंस रोग व लीवर संबंधी रोगों से मौत के खतरे को भी इससे जोड़ा गया है।