1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. यहां भी ली डोनाल्ड ट्रंप ने बराक ओबामा की जगह

यहां भी ली डोनाल्ड ट्रंप ने बराक ओबामा की जगह

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jan 19, 2017 11:41 am IST,  Updated : Jan 19, 2017 11:41 am IST

लंदन: अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मोम की प्रतिमा का लंदन के मैडम तुसाद संग्रहालय में अनावरण किया गया। इस प्रतिमा में धूप में झुलसी (टैन हुई) उनकी त्वचा और विशेष तरह से

wax donald trump moves Into oval office at madame tussauds- India TV Hindi
wax donald trump moves Into oval office at madame tussauds

लंदन: अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मोम की प्रतिमा का लंदन के मैडम तुसाद संग्रहालय में अनावरण किया गया। इस प्रतिमा में धूप में झुलसी (टैन हुई) उनकी त्वचा और विशेष तरह से संवारे गए उनके बालों को दर्शाया गया है। ट्रंप की प्रतिमा ने गहरे नीले रंग का सूट, सफेद कमीज और लाल टाई पहनी है। इस प्रतिमा को व्हाइट हाउस के ओवल कार्यालय की तरह बनाए गए सेट अप में कल लगाया गया। उनके सूट में एक अमेरिकी झंडे का लेपल भी लगाया गया है।

संग्रहालय के प्रबंधक एडवर्ड फुलर ने कहा कि ट्रंप को अमेरिकी चुनाव में विजय घोषित किए जाने के बाद से ही हमारी टीम ने ट्रंप की अलग तरह की त्वचा और उनकी पहचान बन चुके उनके बालों को बनाने पर काम करना शुरू कर दिया था। नवंबर में मिली अविश्वसनीय जीत के बाद ट्रंप कल अमेरिका के राष्ट्रपति पद का कार्यभार संभालेंगे।

मैडम तुसाद संग्रहालय में ओवल कार्यालय के सेट अप में ट्रंप की प्रतिमा लगाए जाने के साथ ही निर्वतमान अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की प्रतिमा को वहां से हटा दिया गया। ट्रंप के अलावा संग्रहालय में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और ब्रिटेन के विदेश मंत्री बोरिस जॉनसन की प्रतिमाएं भी लगी हैं। ट्रंप की प्रतिमा को लोग कल से लेकर उनके सत्ता में रहने तक देख पाएंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश