1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. डरावने तिलचट्टों की तरह हैं इस्लामिक स्टेट के आतंकी: ट्रंप के सहयोगी

डरावने तिलचट्टों की तरह हैं इस्लामिक स्टेट के आतंकी: ट्रंप के सहयोगी

 Written By: Bhasha
 Published : Mar 26, 2017 04:24 pm IST,  Updated : Mar 26, 2017 04:24 pm IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आतंकवाद विरोधी सलाहकार ने इस्लामिक स्टेट के आतंकवादियों की तुलना डरावने तिलचट्टों से करते हुए कहा कि इनका धरती से सफाया किया जाएगा।

Representational Image | AP Photo- India TV Hindi
Representational Image | AP Photo

वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आतंकवाद विरोधी सलाहकार ने इस्लामिक स्टेट के आतंकवादियों की तुलना डरावने तिलचट्टों से करते हुए कहा कि इनका धरती से सफाया किया जाएगा।

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सेबेस्टियन गोरका ने एक न्यूज चैनल से बातचीत में कहा, ‘हम इस्लामिक स्टेट को खत्म करने जा रहे हैं। हम पृथ्वी से उनका सफाया करने जा रहे हैं। परंतु हम उनको पकड़ें, इससे पहले क्या होने जा रहा है? इनमें से कुछ तो तिलचट्टे की तरह हैं।’ उन्होंने ट्रंप प्रशासन के उस शासकीय आदेश का भी बचाव किया जिसमें छह मुस्लिम बहुल देशों के लोगों को अमेरिका में आने पर रोक लगाई गई है। 

गोरका ने कहा कि ट्रंप प्रशासन का यह आदेश पश्चिम एशिया से अमेरिका में आतंकवादियों के घुसने पर रोक के लिए है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि स्थानीय खतरों को लेकर बहुत अधिक सुरक्षा चिंता नहीं है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश