1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. व्हाइट हाउस ने ISIS खतरे को कट्टरपंथी इस्लाम कहने वालों की निंदा की

व्हाइट हाउस ने ISIS खतरे को कट्टरपंथी इस्लाम कहने वालों की निंदा की

 Written By: Bhasha
 Published : Dec 08, 2015 02:33 pm IST,  Updated : Dec 08, 2015 02:36 pm IST

व्हाइट हाउस ने आतंकवादी समूहों से पैदा होने वाले खतरे को कट्टरपंथी इस्लाम के रूप से चिह्नित करने की निंदा की और तर्क दिया कि इस प्रकार का कदम खूंखार आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट की झूठी बातों को सही साबित करने में मदद करेगा।

AMERICA- India TV Hindi
AMERICA

वाशिंगटन: व्हाइट हाउस ने आतंकवादी समूहों से पैदा होने वाले खतरे को कट्टरपंथी इस्लाम के रूप से चिह्नित करने की निंदा की और तर्क दिया कि इस प्रकार का कदम खूंखार आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट की झूठी बातों को सही साबित करने में मदद करेगा। व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जोश अर्नेस्ट ने सोमवार को अपने नियमित संवाददाता सम्मेलन में कहा, यह निश्चित ही आईएसआईएल की इस बात को सही साबित करेगा कि वे किसी न किसी तरीके से इस्लाम की ओर से काम कर रहे हैं जबकि वे जिस विचारधारा को आगे बढ़ाने की बात करते हैं, वह उनके धर्म की पूरी तरह गलत व्याख्या है।

उन्होंने कहा कि यह अमेरिका और विश्वभर के मुस्लिम समुदाय के नेताओं की जिम्मेदारी है कि वे आईएसआईएसल जैसे आतंकवादी समूहों के खिलाफ मजबूती से और खुलकर सामने आएं। इस बारे में रविवार रात को अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा के राष्ट्र को संबोधन के दौरान उनके बयानों के बारे में संवाददाताओं के प्रश्नों का जवाब देते हुए अर्नेस्ट ने यह बात कही। उन्होंने कहा, राष्ट्रपति ने अपने पूर्ववर्ती नेताओं की तरह यह स्पष्ट किया कि यदि ऐसा किया जाता है तो यह आईएसआईएल के केवल इस हित को साधने का काम करेगा कि पश्चिम या अमेरिका या पूरा विश्व किसी न किसी तरह इस्लाम के साथ युद्धरत है।

अर्नेस्ट ने कहा, यह एक कल्पना है। यह सत्य नहीं है। अमेरिका में इस समय लाखों देशभक्त मुसलमान हैं जो अपने समुदायों के सच्चे सदस्य हैं, जो अमेरिकी सेना में अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जो शिक्षक हैं, जो सहकर्मी हैं, जो पड़ोसी हैं, जो मित्र हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश