1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिकी चुनाव को हल्के में नहीं लिया जा सकता: व्हाइट हाउस

अमेरिकी चुनाव को हल्के में नहीं लिया जा सकता: व्हाइट हाउस

 Written By: Bhasha
 Published : May 12, 2016 09:47 am IST,  Updated : May 12, 2016 09:47 am IST

व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जोश अर्नेस्ट ने कल कहा, इन चुनावों में इतना कुछ दांव पर है कि इन्हें हल्के में नहीं लिया जा सकता।

white house- India TV Hindi
white house

वाशिंगटन: हाल में सामने आए चुनाव पूर्व सर्वेक्षणों में रिपब्लिकन पार्टी के संभावित उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप और उनकी कड़ी प्रतिद्वंद्वी एवं डेमोक्रेटिक पार्टी की हिलेरी क्लिंटन के बीच कड़े मुकाबले के संकेत मिलने पर व्हाइट हाउस ने कहा है कि इस चुनाव में इतना कुछ दांव पर है कि इसे हल्के में नहीं लिया जा सकता। व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जोश अर्नेस्ट ने कल कहा, इन चुनावों में इतना कुछ दांव पर है कि इन्हें हल्के में नहीं लिया जा सकता।

हर चार साल में राष्ट्रपति पद का चुनाव होने का अर्थ यह है कि अमेरिकी जनता के पास यह अवसर होता है कि वह यह आंक सके कि कौन देश का नेतृत्व करने वाला है और कौन वास्तव में मुक्त दुनिया का नेतृत्व करने वाला है।

ट्रंप (69) और हिलेरी (68) के बीच कड़ा मुकाबला दर्शाने वाले कुछ हालिया चुनाव पूर्व सर्वेक्षणों से जुड़े सवाल के जवाब में अर्नेस्ट ने कहा, इन चुनावों में बहुत कुछ दांव पर है। राष्ट्रपति :बराक ओबामा: का मानना है कि इसका परिणाम बेहद अहम होगा।

अर्नेस्ट ने कहा कि इस समय नतीजों के बारे में पूर्वानुमान कुछ भी हों, राष्ट्रपति यह तर्क रखते रहेंगे कि उनके बाद आने वाला व्यक्ति पिछले सात या आठ वर्षों में हमारे द्वारा की गई प्रगति को आगे ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हो।

उन्होंने कहा कि ओबामा के पास इन आगामी चुनावों के महत्व पर बात करने के लिए इस साल बहुत से अवसर पहले से ही थे। उन्होंने कहा, वास्तव में, ये चुनाव इतने अहम हैं कि राष्ट्रपति उम्मीद करते हैं कि गर्मियों में और शरद रितु में वह अपने समय का एक खास हिस्सा चुनाव से जुड़ी बहसों में लगाएं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश