1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. IS का दूसरे नंबर का कमांडर हमले में मारा गया: व्हाइट हाउस

IS का दूसरे नंबर का कमांडर हमले में मारा गया: व्हाइट हाउस

 Written By: Bhasha
 Published : Aug 22, 2015 09:43 am IST,  Updated : Aug 22, 2015 09:45 am IST

वाशिंगटन: उत्तरी इराक में अमेरिका के एक हवाई हमले में खतरनाक आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट का दूसरे नंबर का कमांडर मारा गया। व्हाइट हाउस ने शुक्रवार को कहा कि, फादिल अहमद अल हयाली 18 अगस्त

IS के दूसरे नंबर के...- India TV Hindi
IS के दूसरे नंबर के कमांडर की हमले में मौत: व्हाइट हाउस

वाशिंगटन: उत्तरी इराक में अमेरिका के एक हवाई हमले में खतरनाक आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट का दूसरे नंबर का कमांडर मारा गया। व्हाइट हाउस ने शुक्रवार को कहा कि, फादिल अहमद अल हयाली 18 अगस्त को इराक में मोसुल के निकट उस समय मारा गया, जब वह आईएसआईएल का मीडिया संबंधी काम देखने वाले अबू अब्दुल्ला के साथ एक वाहन में सवार होकर जा रहा था। अल हयाली को हाजी मुताज के नाम से भी जाना जाता था।

व्हाइट हाउस की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा, अल-हयाली आईएसआईएल शूरा परिषद का सदस्य था और वह आईएसआईएल नेता अबू बकर अल बगदादी के वरिष्ठ उप प्रमुख के तौर पर बड़ी संख्या में हथियारों, विस्फोटकों, वाहनों और लोगों को इराक और सीरिया के बीच लाने ले जाने में कोर्डिनेशन का काम करता था।

प्राइस ने कहा, उसने दोनों देशों में आईएसआईएल के अभियानों को समर्थन दिया और वह इराक में आईएसआईएल के अभियानों का प्रभारी था। उसने इराक में पिछले दो वर्षों में अभियानों की योजना बनाने में अहम भूमिका निभाई थी, जिनमें जून 2014 में मोसुल पर हुआ हमला भी शामिल है। अल हयाली पूर्व में इराक में अल कायदा का सदस्य था।

प्राइस ने कहा, अल हयाली का प्रभाव आईएसआईएल के वित्त, मीडिया, अभियानों और साजो-समान संबंधी कामों में था, इसलिए उसकी मौत से आईएसआईएल के अभियानों पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि अमेरिका और उसके सहयोगी साझेदार इस आतंकवादी समूह का प्रभाव कम करने और उसे नष्ट करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जिसने लोगों को बहुत कष्ट और दुख पहुंचाया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश