1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. चीन ने अमेरिका के साथ जो किया उसे कभी नहीं भूलेंगे: डोनाल्ड ट्रंप

चीन ने अमेरिका के साथ जो किया उसे कभी नहीं भूलेंगे: डोनाल्ड ट्रंप

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 02, 2020 03:34 pm IST,  Updated : Nov 02, 2020 04:40 pm IST

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका कभी नहीं भूलेगा, जिस तरह चीन वैश्विक महामारी को फैलने से रोकने में नाकाम रहा और उससे अमेरिकी अर्थव्यवस्था बर्बाद हुई।

Will not forget what China did with US: Donald Trump- India TV Hindi
Will not forget what China did with US: Donald Trump Image Source : AP

फायेटेविले (अमेरिका): अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका कभी नहीं भूलेगा, जिस तरह चीन वैश्विक महामारी को फैलने से रोकने में नाकाम रहा और उससे अमेरिकी अर्थव्यवस्था बर्बाद हुई। ट्रंप ने रविवार को एक चुनावी रैली में कहा कि अमेरिका अपने आर्थिक पुनरुद्धार की राह पर था और अच्छा कर रहा था, लेकिन फिर चीन से आए एक वायरस की चपेट में आ गया। 

उन्होंने कहा,‘‘ हमारे देश के इतिहास में हमारी अर्थव्यवस्था सबसे बेहतर स्थिति में थी और फिर हम चीन के प्लेग की चपेट में आ गए, जिसे हम कभी नहीं भूलेंगे।’’ ट्रंप ने कहा, ‘‘ मैं बताना चाहूंगा कि हमने 20 लाख लोगों की जिंदगियां बचाई, लेकिन जो हुआ वह नहीं होना चाहिए था। हम कभी नहीं भूल सकते कि चीन ने हमारे साथ क्या किया, हम कभी नहीं भूल सकते।’’ 

चीन के शहर वुहान में पिछले साल दिसम्बर में कोरोना वायरस फैलना शुरू हुआ था। ट्रंप लगातार बीजिंग पर इसकी जानकारी छुपाने और इसे फैलने से रोकने में नाकाम रहने का आरोप लगाते रहे हैं। दुनिया में इससे सबसे अधिक अमेरिका ही प्रभावित हुआ है। इससे यहां 90 लाख से अधिक मामले सामने आ चुके हैं और 2,31,000 से अधिक लोगों की इससे मौत हो चुकी है। अमेरिका में तीन नवम्बर को राष्ट्रपति चुनाव है, जिसमें ट्रंप का मुकाबला डेमोक्रेटिक पार्टी के जो बाइडेन से है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश