1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. ओबामाकेयर योजना को एक ही बार में रद्द करके बदल देंगे: ट्रंप

ओबामाकेयर योजना को एक ही बार में रद्द करके बदल देंगे: ट्रंप

 Written By: Bhasha
 Published : Jan 12, 2017 07:57 pm IST,  Updated : Jan 12, 2017 07:57 pm IST

अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने निवर्तमान राष्ट्रपति बराक ओबामा के महत्वपूर्ण कार्यक्रम ओबामाकेयर को लेकर चल रही सभी अटकलों को विराम लगाने का प्रयास करते हुए कहा है कि वह ओबामाकेयर को रद्द कर देंगे और बदल देंगे।

Donald Trump | AP File Photo- India TV Hindi
Donald Trump | AP File Photo

न्यूयॉर्क: अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने निवर्तमान राष्ट्रपति बराक ओबामा के महत्वपूर्ण कार्यक्रम ओबामाकेयर को लेकर चल रही सभी अटकलों को विराम लगाने का प्रयास करते हुए कहा है कि वह ओबामाकेयर को रद्द कर देंगे और बदल देंगे। अमेरिका में सभी के लिए स्वास्थ्य बीमा संबंधी बराक ओबामा की योजना को ओबामाकेयर नाम दिया गया था। 

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रंप ने छह महीने में अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘इसे रद्द किया जाएगा और बदला जाएगा। यह जरूर किया जाएगा और एक बार में किया जाएगा। आप समझते हैं कि कई चरण होंगे लेकिन ज्यादातर काम उसी दिन या उसी सप्ताह में होने की संभावना है।’ ट्रंप ने आरोप लगाया कि ओबामाकेयर पूरी तरह त्रासदी है। उन्होंने मीडिया को ओबामाकेयर के समर्थकों द्वारा मार्गदर्शन प्राप्त करने के लिए जिम्मेदार ठहराया।

उन्होंने कहा, ‘वे जो चाहें कह सकते हैं, वे जिस तरह से चाहें आपको रास्ता दिखा सकते हैं। कुछ मामलों में वे गलत तरह से रास्ता दिखाते हैं। अधिकतर मामलों में आपको पता चलता है कि क्या हुआ। जैसे ही हमारे मंत्री का नाम तय होता है और वह पद संभाल लेता है, हम एक योजना तैयार करेंगे। हम ऐसी स्वास्थ्य देखभाल योजना लेकर आने वाले हैं जो कम खर्चीली और अधिक बेहतर होगी।’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश