1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. मसालेदार भोजन खाने से मौत का खतरा कम- अध्ययन

मसालेदार भोजन खाने से मौत का खतरा कम- अध्ययन

 Written By: IANS
 Published : Aug 06, 2015 11:16 am IST,  Updated : Aug 06, 2015 11:25 am IST

लंदन: अपने खाने में थोड़ा मसाला बढ़ा दीजिए। एक अध्ययन से पता चला है कि मसालेदार भोजन कई बीमारियों से बचाकर मौत को पीछे धकेलने में मददगार साबित होता है। ब्रिटिश मेडिकल जरनल में प्रकाशित

मसालेदार भोजन खाने से...- India TV Hindi
मसालेदार भोजन खाने से मौत का खतरा कम- अध्ययन

लंदन: अपने खाने में थोड़ा मसाला बढ़ा दीजिए। एक अध्ययन से पता चला है कि मसालेदार भोजन कई बीमारियों से बचाकर मौत को पीछे धकेलने में मददगार साबित होता है। ब्रिटिश मेडिकल जरनल में प्रकाशित पेपर में शोधार्थियों ने यह बात बताई है। इसमें कहा गया है, "मसालेदार भोजन को अधिक बार लेने से कैंसर, दिल और सांस की बीमारी से होने वाली मौतों का खतरा कम होता है। यह बात पुरुषों से अधिक महिलाओं पर लागू होती है।"

अध्ययन में पाया गया कि इसमें हिस्सा लेने वाले उन लोगों ने जिन्होंने रोजाना मसालेदार भोजन खाया, उनकी मौत की आशंका उन लोगों के मुकाबले 14 फीसदी कम पाई गई जिन्होंने हफ्ते में एक बार या इससे भी कम मसालेदार भोजन को ग्रहण किया।

यह बात मसालेदार भोजन लेने वाले उन लोगों पर और लागू होती है जो शराब नहीं पीते।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल