नई दिल्ली: ये कोई चमत्कार ही हो सकता है कि लेकिन इस खबर को सुनकर जरूर ही आपके होश उड़ जाएंगे। हम आपको एक 70 साल की एक ऐसी महिला के बारे में बताने जा रहे हैं जो एक दुर्घटना में अपनी आखों की रोशनी खो बैठी थी। इस महिला का नाम मैरी एन फ्रैंक है। यह महिला फ्लोरिडा में रहती है। 1993 में हुए एक दुर्घटना में यह महिला अपनी आखों की रोशनी खो बैठी थी।
हाल में ही एक बार फिर एक दुर्घटना की शिकार हुई। हैरानी की बात तो यह है कि इस दुर्घटना में महिला को कोई चोट नहीं आई इसकी बजाय उसकी आंखों की रोशनी वापस आ गई। यह सभी के लिए एक चमत्कार है क्योंकि डॉक्टर भी इस गुत्थी को सुलझा रहे हैं।
मैरी का कहना है कि इससे पहले उन्हें सब कुछ काला ही नजर आता था। एक दिन वह अपने दरवाजे की ओर बढ़ रही थीं कि उनका पैर किसी चीज से टकराया और वह गिर पड़ीं। गिरने के वजह से वह बेहोश हो गई। इस चोट को ठीक करने के लिए उनका गर्दन का ऑपरेशन भी हुआ था। ऑपरेशन के बाद जब वह आराम कर रही थी तब उन्हें एहसास हुआ जैसे उनकी आंखों की रोशनी वापस आ गई है। उन्हें सारी चीजें साफ-साफ दिख रही थी।