1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. रेप के आरोपों से घिरे हॉट योग गुरु का तलाक, सेटलमेंट में देनी पड़ी लग्जरी कारें

रेप के आरोपों से घिरे हॉट योग गुरु का तलाक, सेटलमेंट में देनी पड़ी लग्जरी कारें

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 02, 2016 08:17 am IST,  Updated : Jun 02, 2016 11:37 am IST

फेमस हॉट योग गुरु बिक्रम चौधरी का उनकी पत्नी राजश्री से 31 साल पुराना रिश्ता टूचट गया। इन दोनो का तलाक बीते दिनों ही ही फाइनल हुआ है। बिक्रम को तलाक में राजश्री को सेटलमेंट में डिमांड के तौर पर ब्रेवरी हिल्स और लॉस एंजिलिस वाले मकान देना पड़ा।

bikram
bikram

जिंदगी भर शहर-शहर भागता रहा हूं, सिर्फ महिलाओं से दूर रहने के लिए’
मीनाक्षी के मुताबिक बिक्रम चौधरी नस्लवादी, स्त्रीविरोधी, हिंसक और बेहद खतरनाक शख्स है। मीनाक्षी का आरोप है कि बिक्रम ने साल 2013 में उनकी बर्खास्तगी भी गलत ढंग से की।

इल्जाम है कि बिक्रम चौधरी ने अपनी वकील को इसलिए नौकरी से निकाल दिया क्योंकि वो योग गुरु पर उनकी ही स्टूडेंट के लगाए रेप के आरोपों की पड़ताल कर रही थी। हालांकि बिक्रम चौधरी दावा करते हैं कि उन्होंने किसी भी महिला के साथ जबरदस्ती नहीं की। एक इंटरव्यू में चौधरी ने कहा था कि महिलाएं ही उन्हें चाहती हैं और उनसे मोहब्बत करती हैं।

बिक्रम ने कहा था, ‘महिलाएं मुझे पसंद करती हैं। मैं जिंदगी भर शहर-शहर, मुल्क-मुल्क भागता रहा हूं, सिर्फ महिलाओं से दूर रहने के लिए।’

कैसे एक योग गुरु की 'शिकार' बनीं 6 लड़कियां ?
अदालत के निशाने पर आए बिक्रम चौधरी बताते हैं कि उन्होंने अपने वकील को इसलिए हटा दिया गया था क्योंकि उसके पास अमेरिका में वकालत का लाइसेंस नहीं था। लेकिन ज्यूरी इस नतीजे पर पहुंची योग से लाखों लोगों की जिंदगी बेहतर बनाने का दावा करने वाले चौधरी ने अपनी वकील की जिंदगी के साथ खिलवाड़ किया। उसके साथ बुरी नीयत और फरेब से काम लिया। एक नहीं, दो नहीं, छह लड़कियां और सबका एक ही आरोप कि बिक्रम चौधरी ने योग की आड़ में उनपर बुरी नजर डाली।

कैसी है 'हॉट योगी' का मायावी दुनिया ?

बिक्रम का आलीशान बंगला, सुपर लग्जरी कारों का बेड़ा और चमक दमक भरी जिंदगी देखकर किसी को यकीन नहीं होगा कि काला चश्मा लगाए ये शख्स योग का कारोबारी है। आज से करीब 45 साल पहले बिक्रम चौधरी ने अमेरिका की जमीन पर कदम रखा था तब बिक्रम चौधरी को खुद भी अंदाजा नहीं होगा कि योग के आसनों की मार्केटिंग करके वो दुनिया के 220 देशों तक अपना अंपायर खड़ा कर लेंगे। योग को लेकर विदेशियों के बीच तो शुरू से ही दिलचस्पी थी लेकिन विक्रम चौधरी ने अपने योग में टेंपरेचर का तड़का दिया और इस योग का नाम रखा- बिक्रम योग।

अगली स्लाइड में पढ़िए कैसी है 'हॉट योगी' की दुनिया के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश