
अमेरिका से समेटा बिजनेस, महाराष्ट्र को नया ठिकाना बनाया
वही दूसरी ओर खबर आ रही है कि बिक्रम ने अमरीका में अपना योग का साम्राज्य समेटना शुरु कर दिया है। इसके पीछे कारण है कि टीचर ट्रेनिंग में हिस्सा लेने वालों की संख्या बेहद कम 50 तक पहुंच गई है। जिसके कारण वह महाराष्ट्र में लोनावला की एम्बी वैली को अपना नया ठिकाना बनाया है।
बिक्रम पर इनकी पूर्व वकील मीनाक्षी जाफा-बोडेन ने भी सेक्शुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाया था। जो कि मीनाक्षी ने ये केस जनवरी 2016 में जीता। जिसके बाद बिक्रम को कोर्ट ने 7.5 मिलियन डॉलर मुआवजा देने का ऑर्डर दिया था।
पूर्व वकील मीनाक्षी ने इस बात का खुलासा किया कि बिक्रम ने कोर्ट के आदेश के मुताबिक अपने इंटरनेशनल हेडक्वार्टर्स और लॉस एंजिल्स में अपना प्रमुख स्टूडियो बंद कर दिया है।
इसकी कारण बिक्रम ने भारत में एम्बी वैली की ओर रुख किया है, जहां एक रिसॉर्ट में इन्होंने टीचर ट्रेनिंग कोर्स चालू किया है। इस बारें में बिक्रम की भतीजी मनाली ने कोई भी बयान नहीं दिया है। सिर्फ इतना कहा है कि योग गुरु अभी अमेरिका से बाहर हैं। मनाली बिक्रम के ऑर्गनाइजेशन में काम करती हैं।
अगली स्लाइड में पढ़े कौन है ये हॉट गुरु