1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. सिर्फ पांच साल की उम्र में वो बन गई दुनिया की सबसे कम उम्र की मां

सिर्फ पांच साल की उम्र में वो बन गई दुनिया की सबसे कम उम्र की मां

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 30, 2016 05:57 pm IST,  Updated : May 30, 2016 07:00 pm IST

आपको बता दें कि दुनिया में सबसे छोटी उम्र में मां बनने का वर्ल्ड रिकॉर्ड 5 साल की बच्ची के नाम दर्ज है। आज हम आपको उसी 5 साल की बच्ची के बारे में बताने जा रहे हैं।

youngest mother- India TV Hindi
youngest mother

पेरू: पिछले दिनों कर्नाटक में 6 किलो की वजन वाली बच्ची चर्चा का विषय बनी हुई है। सबसे अधिक वजन के लिए बच्ची ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। लेकिन वहीं दूसरी ओर बच्ची की मां की उम्र भी चर्चा का विषय बनी हुई है। बच्ची की मां का नाम नंदिनी है और उसकी उम्र मात्र 19 साल की है। आपको बता दें कि दुनिया में सबसे छोटी उम्र में मां बनने का वर्ल्ड रिकॉर्ड 5 साल की बच्ची के नाम दर्ज है। आज हम आपको उसी 5 साल की बच्ची के बारे में बताने जा रहे हैं।

लीना मेडिना का जन्म पेरू के एक छोटे से गांव में 1933 में हुआ था। आपको बता दें कि लीना का जन्म एक रेयर कंडिशन precocious puberty के साथ हुआ था। ऐसी स्थिति में  लड़कियों के जन्नांग बहुत जल्दी ही विसकित हो जाते हैं। लीना जब 8 महीने की थी तभी से उसे मासिक धर्म शुरू हो गया था। और मात्र 4 साल की उम्र में उनका शरीर एक बड़ी लड़की की तरह विकसित हो गया था। 5 साल की उम्र में अचानक ही लीना का पेट बढ़ने  लगा ऐसे में लीना की मां को लगा कि शायद लीना के पेट में ट्यूमर है। वह लीना को लेकर अस्पताल गई। जब उन्होंने लीना की जांच करवाई तो उसके परिणामों से सभी लोग चौंक गए। लीना मां बनन वाली थी और उस समय वह 8 महीने की गर्भवती थी।

गेराल्डो लोजाडा  नामक एक डॉक्टर ने लीना का केस अपने हाथ में लिया। लीना ने एक स्वस्थ और लगभग छह पौंड के वजन वाले बच्चे को जन्म दिया। मां के जननांग का आकार छोटा था इसलिए सर्जरी से ही डिलीवरी की गई। उस समय लीना की उम्र पांच साल सात महीने और 17 दिन थी। लीना ने अपने बच्चे का नाम भी गेराल्डो ही रखा था। गेराल्डो केवल 40 उम्र तक ही जिंदा रहे। बोन मैरो की बीमारी के कारण उनकी मृत्यु हो गई। लीना का बेटा 10 साल की उम्र तक लीना को अपनी बहन मानता था। लेतिन बाद में उन्हें अपनी मां की सच्चाई पता चल गई।

लीना ने कभी भी अपने बच्चे के पिता का नाम नहीं बताया। लीना की हालत को देखते हुए उनके पिता को ही आरोपी माना गया। वो गिरफ्तार भी हुए लेकिन सुबूतों के अभाव में उन्हें छोड़ दिया गया। 5 साल की ऐसी उम्र जिसमें बच्चा पूरी तरह से माता-पिता पर आश्रित रहता है इस उम्र में लीना अपने बच्चे के नैपी बदला करती थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश