1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. परिवार की रजामंदी से शादी के लिए US पहुंची भारतीय युवती, अचानक हो गई गायब

परिवार की रजामंदी से शादी के लिए US पहुंची भारतीय युवती, अचानक हो गई गायब

 Published : Jun 30, 2025 08:27 am IST,  Updated : Jun 30, 2025 08:27 am IST

सिमरन 20 जून को भारत से अमेरिका गई थी। निगरानी फुटेज में वह अपने फोन को देखती हुई और किसी का इंतजार करती हुई दिखाई दे रही है। पुलिस ने कहा कि वीडियो में वह किसी परेशानी में नहीं दिख रही थी।

simran missing in america- India TV Hindi
शादी के लिए अमेरिका गई सिमरन गायब। Image Source : SOCIAL MEDIA

वॉशिंगटन: अमेरिका के न्यू जर्सी राज्य में परिवार की रजामंदी से विवाह करने के लिए पहुंची 24 साल की भारतीय युवती लापता हो गई है। न्यूयॉर्क पोस्ट अखबार की खबर के मुताबिक युवती की पहचान सिमरन के रूप में हुई है, जो 20 जून को भारत से अमेरिका आई थी। पुलिस ने बताया कि निगरानी फुटेज में युवती अपने फोन को देखती हुई और किसी का इंतजार करती हुई दिखाई दे रही है।

न कोई रिश्तेदार रहता, न अंग्रेजी बोल पाती

न्यूजर्सी की लिंडनवोल्ड पुलिस को बुधवार को सबसे पहले सिमरन के लापता होने की जानकारी मिली। पुलिस के मुताबिक सिमरन को आखिरी बार ग्रे स्वेटपैंट, सफ़ेद टी-शर्ट, काले फ्लिप फ्लॉप और हीरे जड़े छोटे झुमके पहने देखा गया था। सिमरन की हाईट 5 फीट 4 इंच है और उसका वजन लगभग 68 किलोग्राम है। उसके माथे की बाईं तरफ एक छोटा निशान है। 

पुलिस ने बताया कि अमेरिका में उसका कोई रिश्तेदार नहीं रहता और वह अंग्रेजी नहीं बोल पाती है। उसका अंतरराष्ट्रीय सिम का फोन केवल वाई-फ़ाई के जरिए काम करता है। खबर के मुताबिक पुलिस भारत में सिमरन के परिवार से अबतक संपर्क नहीं कर पाई है।

कहीं अमेरिका घूमने का तो बहाना नहीं?

पुलिस ने कहा कि वीडियो में वह किसी परेशानी में नहीं दिख रही थी। पुलिस ने बताया कि जांचकर्ताओं को बताया गया कि वह यहां परिवार की रजामंदी से शादी के लिए आई थी। हालांकि, यह भी संभव है कि उसका शादी करने का कोई इरादा न हो और वह केवल अमेरिका की यात्रा करना चाहती हो।

पहले भी सामने आ चुका है ऐसा केस

बता दें कि ऐसा ही एक मामला मार्च में भी सामने आया था जब सुदीक्षा कोनांकी नाम की एक भारतीय छात्रा डोमिनिकन रिपब्लिक में छुट्टियों के दौरान गायब हो गई थी। वह अमेरिका में पढ़ाई कर रही थी। 6 मार्च को जब वो लापता हुई, अपने दोस्त के साथ पुंटा काना में छुट्टियां मना रही थी। सुदीक्षा को आखिरी बार सुबह 4:15 बजे देखा गया था।

इन दोनों मामलों में कुछ समानताएं दिख रही हैं जिससे पुलिस जांच को और गंभीरता से ले रही है। (भाषा इनपुट्स के साथ)

यह भी पढ़ें-

अमेरिका के फिलाडेल्फिया में हुआ बड़ा धमाका, 5 मकान क्षतिग्रस्त, 1 की मौत और कई घायल

भारत नहीं, पाकिस्तान के लिए धड़कता है जोहरान ममदानी का दिल; ये VIDEO है सुबूत...ट्रंप भी हैं इस विचारधारा के खिलाफ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश