Thursday, March 05, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिकी महिला ने 4 बच्चों को फ्रीज में जमाकर बना दिया बर्फ, दुनिया की सबसे खौफनाक घटना से हिला जजों का दिमाग

अमेरिकी महिला ने 4 बच्चों को फ्रीज में जमाकर बना दिया बर्फ, दुनिया की सबसे खौफनाक घटना से हिला जजों का दिमाग

Edited By: Dharmendra Kumar Mishra @dharmendramedia Published : May 04, 2024 02:54 pm IST, Updated : May 04, 2024 02:58 pm IST

अमेरिका में इंसानी आदमखोर के बाद एक और वीभत्स घटना सामने आई है। आरोप है कि एक महिला ने अपने ही 4 बच्चों को फ्रीजर में जमा कर बर्फ बना दिया। हालांकि कई वर्षों तक जांच चलने के बाद भी पुलिस इस मामले में किसी अंतिम नतीजे तक नहीं पहुंच सकी कि उसने ऐसा क्यों किया। लिहाजा आरोप भी दायर नहीं हो सका।

प्रतीकात्मक फोटो।- India TV Hindi
Image Source : AP प्रतीकात्मक फोटो।

वाशिंगटनः अमेरिका में आदमखोर इंसान की घटना के बाद एक और हैरान कर देने वाला वाकया सामने आया है। एक अमेरिकी महिला के फ्रीजर में 4 बच्चों को जमाकर बर्फ बना दिया गया। इनमें दो लड़के और दो लड़कियां थीं। रिश्ते में ये चारों बच्चे आपस में बहन भाई थे। हालांकि इस मामले में महिला के खिलाफ कोई आरोप दायर नहीं किया गया। जांचकर्ताओं ने कहा कि 4 बच्चों में दो लड़के और दो लड़कियां थे, जो पन्नी में लिपटे हुए जूते के बक्सों में ठोस रूप से फ्रीज में जमे हुए थे। दिल दहला देने वाली इस घटना के प्रकाश में आने के बाद अमेरिकी जजों का भी दिमाल हिल गया।

अमेरिकी जिला अटॉर्नी ने इस सप्ताह घोषणा की कि 2022 में बोस्टन अपार्टमेंट के फ्रीजर में चार बच्चों के शव पाए जाने के बाद एक महिला के खिलाफ कोई आरोप दायर नहीं किया जा रहा है। एसोसिएटेड प्रेस के अनुसार अटॉर्नी केविन हेडन ने कि नवंबर 2022 में सामने आई यह अब तक की सबसे जटिल, असामान्य और हैरान करने वाली घटनाओं में से एक थी। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें विश्वास नहीं है कि 69 वर्षीय महिला एलेक्सिस अल्दामिर के खिलाफ कई वजहों के कारण मुकदमा चलाया जा सकता है। "यह जांच, जो इस कार्यालय की अब तक की सबसे जटिल, असामान्य और उलझन भरी जांचों में से एक है, अब पूरी हो गई है। हालांकि हमारे पास कुछ उत्तर हैं, लेकिन इस मामले के कई तत्व हैं जिनका उत्तर शायद कभी नहीं दिया जाएगा।

बच्चों के बारे में कभी नहीं पता चल पाएंगे ये तथ्य

अमेरिका के अटॉर्नी ने कहा कि "हम कभी नहीं जान पाएंगे कि एलेक्सिस एल्डामिर के अपार्टमेंट में फ्रीजर में मृत पाए गए चार बच्चे कहां और कब पैदा हुए थे। हम यह भी कभी नहीं जान पाएंगे कि क्या चारों बच्चे जीवित पैदा हुए थे और हम कभी नहीं जान पाएंगे कि उनके साथ वाकई क्या हुआ था। इसके अलावा हम कभी नहीं जान पाएंगे कि महिला ने कैसे अपनी गर्भावस्था को छुपाया या उसने ऐसा करना क्यों चुना। यह घटना उस वक्त सामने आई थी जब दक्षिण बोस्टन के एक अपार्टमेंट के फ्रीजर में ये बच्चे मृत पाए गए थे।

इसी दौरान एक व्यक्ति ने पुलिस को फोन किया और कहा कि उसकी पत्नी ने उन बच्चों को एक व्यक्ति की बहन के अपार्टमेंट की सफाई करते वक्त फ्रीज में देखा। जांच के दौरान डॉक्टर यह खोज नहीं कर सके कि बच्चों की मौत का कारण क्या था या बच्चे जीवित पैदा हुए थे अथवा नहीं। उन्होंने यह भी बताया कि यह निर्धारित करने के लिए कोई वैज्ञानिक तरीका नहीं था कि बच्चे कितने समय तक फ्रीज में जमे हुए थे। हालांकि अतिरिक्त डीएनए परीक्षण में यह बात सामने आई की इन चारों बच्चों के संभावित पिता की 2011 में मौत हो गई थी। (एपी)

यह भी पढ़ें

Explainer: क्या है शक्सगाम वैली विवाद, सड़क क्यों बना रहा चीन, जानिए भारत के भड़कने की रणनीतिक वजह

कनाडा पुलिस ने हरदीप निज्जर हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद खोले कई राज, तस्वीरें जारी कर बताया नाम

Latest World News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश

Advertisement
Advertisement
Advertisement