1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अर्जेंटीना में आया 6.6 तीव्रता का भूकंप, तेज झटकों से कांप उठी चिली तक की धरती

अर्जेंटीना में आया 6.6 तीव्रता का भूकंप, तेज झटकों से कांप उठी चिली तक की धरती

 Published : Jul 17, 2023 11:24 am IST,  Updated : Jul 17, 2023 11:24 am IST

अर्जेंटीना में रविवार को भूकंप से धरती कांप उठी है। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.6 मापी गई है। भूकंप का झटका इतना तेज था कि इसका असर चिली तक महसूस किया गया है। भूकंप के बाद लोग अपने घरों से निकलकर बाहर खुले स्थान में चले गए। खबर लिखे जाने तक किसी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं थी।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : AP

अर्जेेंटीना में रविवार को जोरदार भूकंप का झटका महसूस किया गया है। भूकंप की तीव्रता इतनी तेज थी कि लोगों के घर और अन्य इमारतें हिलने लगी। पार्कों में खड़े वाहन भी झूलने लगे। अचानक आए झटके से सहमे लोग तुरंत निकलकर घरों से बाहर भागने लगे। रिक्टर पैमाने पर अर्जेंटीना में इस भूकंप की तीव्रता 6.6 मापी गई है। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण के अनुसार इस भूकंप के झटके अर्जेंंटीने के साथ ही साथ चिली में भी महसूस किए गए। चिली में भी धरती हिलते देख लोग अपनी जान बचाने के लिए घरों से बाहर भागने लगे और खुले आसमान के नीचे जाकर एकत्र हो गए। काफी देर तक दोबारा लोगों की हि्म्मत घर के अंदर जाने की नहीं हुई। देर तक वह दूसरे, तीसरे झटके की आशंका से बाहर ही रुके रहे।

अधिकारियों ने इस दौरान किसी भी तरह का नुकसान होने की कोई सूचना नहीं दी है। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण के अनुसार, भूकंप का केंद्र पश्चिमी अर्जेंटीना के न्यूक्वेन प्रांत में लोन्कोप्यु शहर से 25 किलोमीटर पूर्व-दक्षिणपूर्व में था। भूकंप 171 किलोमीटर की गहराई में आया। पड़ोसी देश चिली के मध्य और दक्षिणी हिस्सों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। अर्जेंटीना और चिली के अधिकारियों ने भूकंप से किसी प्रकार का नुकसान होने की कोई सूचना नहीं दी है। फिर भी सभी क्षेत्रों से भूकंप से संबंधित सूचनाएं जुटाई जा रही हैं। अर्जेंंटीना और चिली दोनों ही जगहों पर भूकंप के कारण अब तक दहशत बनी हुई है। लोगों में भूकंप को लेकर चर्चा काफी तेज है।  (भाषा)

यह भी पढ़ें

Russia-Ukraine War में बरसेंगे क्लस्टर बम! "अब न रहोगे तुम, न बचेंगे हम"

Explainer: कई मायने में परमाणु बम से भी खतरनाक हैं क्लस्टर बम, इसे कहिये तबाही का मंजर और खौफ का दरिया

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश