1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. 6 वर्ष के बच्चे ने अमेरिका में अपनी शिक्षिका को मारी थी गोली, इस अजीबोगरीब केस में उसकी मां को अब कोर्ट ने दी ये सजा

6 वर्ष के बच्चे ने अमेरिका में अपनी शिक्षिका को मारी थी गोली, इस अजीबोगरीब केस में उसकी मां को अब कोर्ट ने दी ये सजा

 Published : Dec 16, 2023 11:53 am IST,  Updated : Dec 16, 2023 11:53 am IST

अमेरिका के वर्जीनिया में 6 वर्षीय बच्चे द्वारा अपनी शिक्षिका को गोली मार देने के मामले में कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। इस घटना के लिए कोर्ट ने बच्चे की मां को परवरिश का दोषी माना है और उसे अब 2 वर्ष कारावास की सजा सुनाई है।

यूएस कोर्ट।- India TV Hindi
यूएस कोर्ट। Image Source : AP

अमेरिका में 6 वर्ष के छात्र द्वारा अपनी ही शिक्षिका को गोली मारने के अजीबोगरीब और हैरान कर देने वाले मामले में कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। बच्चे के अपराध के लिए कोर्ट ने उसकी मां को सजा का ऐलान किया है। कोर्ट ने माना है कि बच्चे के ऐसे आचरण के लिए उसके मां-बाप दोषी हैं। लिहाजा वर्जीनिया में अपनी शिक्षिका को गोली मारने वाले  6 वर्षीय बच्चे की मां को संतान के पालन-पोषण में लापरवाही बरतने का दोषी करार दिया गया है। इसके साथ ही उसे 2 साल कारावास की सजा सुनाई गई है।
 
देजा टेलर के बेटे ने उसकी शॉर्ट गन से अपनी अध्यापिका पर गोली चला दी थी। ‘न्यूपोर्ट न्यूज’ ने बताया कि देश को स्तब्ध कर देने वाली इस घटना में टेलर को दूसरी बार सजा सुनाई गई है। सर्किट अदालत के न्यायाधीश क्रिस्टोफर पैपीले ने टेलर को राज्य सरकार के मामले में शुक्रवार को जो सजा सुनाई वह तय दिशा-निर्देशों की तुलना में कठोर है। अभियोजकों और टेलर के वकीलों ने छह महीने की सजा की सिफारिश की थी लेकिन अदालत से इससे अधिक सजा सुनाई।
 

एक ही केस में दो बार बच्चे की मां को मिली सजा

टेलर को बंदूक रखते हुए भांग का उपयोग करने के लिए नवंबर में संघीय मामले में 21 महीने की सजा सुनाई गई थी। बंदूक रखना और उसके साथ भांग का इस्तेमाल करना अमेरिकी कानून का उल्लंघन है। राज्य के मामले और संघीय मामले में टेलर को कुल चार साल की सजा सुनाई गई है। टेलर के बेटे ने प्राधिकारियों को बताया था कि वह अपनी मां के पर्स में रखी 9एमएम की बंदूक को अपने बस्ते में छिपाकर स्कूल ले गया था और उसने पहली कक्षा की अध्यापिका एबी ज्वेनर को गोली मार दी थी जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। ​ (एपी) 

यह भी पढ़ें

गाजा में अलजजीरा के पत्रकार ने कैमरे में कैद की अपनी ही मौत की आखिरी तस्वीर, इजरायली हमले में मारा गया

ब्रिटेन के प्रिंस हैरी ने जीता यह बहुचर्चित मुकदमा, अब ‘डेली मिरर’ को देना होगा 1 लाख 78 हजार डॉलर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश