1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. सीजफायर के बाद ट्रंप का बड़ा बयान, कहा- 'अब यूरेनियम एनरिचमेंट नहीं करेगा ईरान'

सीजफायर के बाद ट्रंप का बड़ा बयान, कहा- 'अब यूरेनियम एनरिचमेंट नहीं करेगा ईरान'

 Published : Apr 08, 2026 05:44 pm IST,  Updated : Apr 08, 2026 05:44 pm IST

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सीजफायर के बाद बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने कहा है कि ईरान अब यूरेनियम एनरिचमेंट नहीं करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका ईरान के साथ मिलकर काम करेगा।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप- India TV Hindi
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप Image Source : AP

US Iran Ceasefire: अमेरिका और ईरान के बीच जंग में 2 सप्ताह का सीजफायर हुआ है। सीजफायर के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान को अब और यूरेनियम एनरिच करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। शुक्रवार को इस्लामाबाद में होने वाली बातचीत से पहले उन्होंने तेहरान के परमाणु कार्यक्रम पर अपने प्रशासन का रुख साफ किया है।

ईरान के साथ मिलकर काम करेगा अमेरिका

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया मंच 'ट्रुथ सोशल' पर लिखा, "अमेरिका ईरान के साथ मिलकर काम करेगा। हमने यह तय किया है कि ईरान में अब एक बहुत ही कामयाब 'सत्ता परिवर्तन' (Regime Change) होने वाला है!" उन्होंने लिखा, "अब यूरेनियम का कोई एनरिचमेंट नहीं होगा। अमेरिका, ईरान के साथ मिलकर, जमीन में बहुत गहराई में दबी हुई (B-2 बॉम्बर्स) सारी परमाणु 'धूल' को खोदकर बाहर निकालेगा और हटा देगा।"

ईरान पर अमेरिका की नजर

राष्ट्रपति ट्रंप ने यह भी दावा किया कि पिछले जून में ईरान की परमाणु सुविधाओं पर हुए हमले के बाद से अमेरिकी सैटेलाइट लगातार ईरान के एनरिच्ड यूरेनियम के भंडार पर नजर रख रहे हैं।

ईरान को प्रतिबंधों और टैरिफ में मिलेगी राहत: ट्रंप

राष्ट्रपति  ट्रंप ने अपनी हालिया 'ट्रुथ सोशल' पोस्ट में यह भी कहा है कि ईरान को टैरिफ और प्रतिबंधों में राहत भी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि "15 बिंदुओं में से कई (जो अमेरिका ने युद्ध समाप्त करने के लिए प्रस्तावित किए थे) पर पहले ही सहमति बन चुकी है।" ईरान ने अभी तक ट्रंप की इन हालिया टिप्पणियों और दावों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

ईरान को हथियार बेचने वालों पर लगेगा भारी टैरिफ

अमेरिकी राष्ट्रपति ने तेहरान के सहयोगियों और साझेदारों को धमकियां भी दी हैं। ट्रंप ने 'ट्रुथ सोशल' पर कहा, "जो भी देश ईरान को सैन्य हथियार सप्लाई करेगा, उसके द्वारा अमेरिका को बेचे जाने वाले सभी सामानों पर तुरंत 50 फीसदी टैरिफ लगा दिया जाएगा, यह तत्काल प्रभाव से लागू होगा। इसमें कोई छूट या रियायत नहीं दी जाएगी!"

यह भी पढ़ें:

अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर से पहले वाशिंगटन में चल क्या रहा था, जानें पर्दे के पीछे की कहानी

ईरान और अमेरिका के बीच हुए सीजफायर पर भारत ने दी प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?

 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश