1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. गोलीबारी से फिर दहला अमेरिका, फायरिंग में एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत, हमलावर ने खुद को भी उड़ाया

गोलीबारी से फिर दहला अमेरिका, फायरिंग में एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत, हमलावर ने खुद को भी उड़ाया

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Jan 23, 2024 12:57 pm IST,  Updated : Jan 23, 2024 12:57 pm IST

अमेरिका में एक बार फिर गोलीबारी काम मामला सामने आया है। इस हमले में एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पुलिस ने जब हमलावर को ढूंढने का अभियान चलाया, तो संदिग्ध हमलावर ने खुद को भी उड़ा लिया।

गोलीबारी से फिर दहला अमेरिका- India TV Hindi
गोलीबारी से फिर दहला अमेरिका Image Source : FILE

America Gun Firing : अमेरिका में लगातार फायरिंग की घटनाएं सामने आ रही हैं। ताजा मामले में एक ही परिवार के 8 लोगों पर फायरिंग कर मौत के घाट उतार दिया गया। बताया जा रहा है कि बाद में संदिग्ध हमलावर ने खुद को भी गोली मार ली, जिससे उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार  शिकागो में आठ लोगों की हत्या के संदिग्ध ने टेक्सास में खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार देर रात यह जानकारी दी। इलिनोइस के जोलीट में पुलिस ने फेसबुक पर जानकारी दी कि स्थानीय समयानुसार रात करीब साढ़े आठ बजे रोमियो नेंस को अमेरिकी मार्शलों ने नतालिया, टेक्सास के पास ढूंढ निकाला। इस दौरान वहीं नेंस ने खुद को गोली मार ली।

जानिए पुलिस को कैसे पता चला संदिग्ध का?

टेक्सास में मेडिना काउंटी शेरिफ कार्यालय ने फेसबुक पर जानकारी दी कि एजेंसी को शिकागो में हुई आठ लोगों की हत्या के एक संदिग्ध व्यक्ति के बारे में एक फोन कॉल से पता चला। इसके बाद एक गैस स्टेशन पर नेंस और विभिन्न एजेंसियों के पुलिस कर्मियों के बीच गतिरोध हुआ और संदिग्ध ने खुद को गोली मार ली।

तीन अलग अलग जगहों पर 8 लोगों को मारी गई गोली

इसी बीच खबर है कि अमेरिका के शिकागो उपनगर में बीते रविवार यानी 21 जनवरी को तीन अलग अलग जगहों पर कुल 8 लोगों की हत्या कर दी गई। इस घटना पर इलिनोइस प्रांत के पुलिस अधिकारियों ने जानकारी दी थी कि एक ही आदमी ने 8 लोगों की हत्या की।

पीड़ितों को जानता था हमलावर

 इलिनोइस प्रांत के शिकागो के पास स्थित जोइलेट विल काउंटी की पुलिस ने कहा कि वे अभी भी हत्याओं के कारण का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि 22 जनवरी की शाम को संवाददाताओं से बात करते हुए दावा किया कि हत्या करने वाला व्यक्ति पीड़ितों को जानता था। पीड़ितों की लाश रविवार और सोमवार को तीन अलग अलग स्थानों पर पाई गई थी। इससे पहले सोमवार शाम को पीड़ित के घरों के बाहर एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान विलियम इवांस ने कहा मैं 29 साल से एक पुलिसकर्मी हूं और ये शायद मेरे लिए अब तक का सबसे खराब अनुभव रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश