1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका: सैन डिएगो बीच पर नौका पलटने से 3 लोगों की मौत; 2 भारतीय बच्चों सहित 7 अन्य हैं लापता

अमेरिका: सैन डिएगो बीच पर नौका पलटने से 3 लोगों की मौत; 2 भारतीय बच्चों सहित 7 अन्य हैं लापता

 Published : May 06, 2025 03:42 pm IST,  Updated : May 06, 2025 03:42 pm IST

अमेरिका में प्रवासियों की एक छोटी नौका पलट गई है। हादासा सैन डिएगो शहर के पास प्रशांत महासागर में हुआ है। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों का कहना है कि यह मानव तस्करी से जुड़ी घटना हो सकती है।

अमेरिका: सैन डिएगो बीच पर पलटी नौका- India TV Hindi
अमेरिका: सैन डिएगो बीच पर पलटी नौका Image Source : AP

न्यूयॉर्क: अमेरिका के सैन डिएगो शहर के पास प्रशांत महासागर में प्रवासियों की एक छोटी नौका के पलट जाने से 3 लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे में 2 भारतीय बच्चों सहित 7 अन्य लापता हैं। हादसा तब हुआ जब कम से कम 16 लोगों को ले जा रही नौका कैलिफोर्निया के सैन डिएगो शहर से लगभग 24 किलोमीटर उत्तर में ‘टॉरे पाइंस स्टेट बीच’ के पास पलट गई थी। 

जारी है लापता लोगों की तलाश

अमेरिकी तटरक्षक बल ने एक बयान में कहा, ‘‘सैन डिएगो क्षेत्र में तटरक्षक दलों को सुबह लगभग साढ़े छह बजे एक नौका के पलटने की सूचना मिली। 3 लोगों के शव बरामद किए गए और 4 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’’ बयान में कहा गया कि बचाए गए लोगों से पूछताछ के बाद यह अनुमान है कि लगभग 7 और लोग लापता हैं। इसके बाद लापता लोगों को खोजने के लिए हेलीकॉप्टर, सैक्रामेंटो सी-27 स्पार्टन विमान तथा अन्य संसाधनों की मदद लेने का निर्देश दिया गया है। 

भारतीय परिवार हुआ प्रभावित

सैन फ्रांसिस्को में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, ‘‘कैलिफोर्निया में सैन डिएगो के पास ‘टॉरे पाइंस स्टेट बीच’ के निकट एक नौका के पलटने की घटना बेहद दुखद है।’’ इसने कहा, ‘‘इस घटना का शिकार एक भारतीय परिवार भी हुआ है। दंपति को ‘स्क्रिप्स मेमोरियल अस्पताल ला जोला’ में भर्ती कराया गया जिसके 2 बच्चे लापता हैं।’’ वाणिज्य दूतावास ने कहा कि वह स्थानीय अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर प्रभावित भारतीय परिवार को सभी आवश्यक सहायता प्रदान कर रहा है। इसने कहा, ‘‘हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं पीड़ितों के साथ हैं।’’

अमेरिका: सैन डिएगो बीच पर पलटी नौका
Image Source : APअमेरिका: सैन डिएगो बीच पर पलटी नौका

मानव तस्करी से जुड़ा हो सकता है मामला 

तटरक्षक अधिकारी ने ‘सीबीएस न्यूज’ से कहा कि यह संदिग्ध तौर पर मानव तस्करी से जुड़ी घटना हो सकती है। अधिकारियों ने बताया कि घटना में घायल हुए 4 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ‘एनसिनिटास’ के उप मुख्य अग्निशमन अधिकारी जॉर्ज सांचेज ने सीएनएन को बताया कि कुछ घायलों को मामूली तो कुछ को गंभीर चोटें आई हैं। (भाषा)

यह भी पढ़ें:

इधर भारत-पाकिस्तान में जंग जैसे हालात उधर अमेरिका ने अपनी सेना को लेकर उठाया बड़ा कदम, लिया बड़ा फैसला

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव पर ईरान ने फिर दिया बयान, जानें अब क्या कहा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश